अभिनेता जैकी श्रॉफ ने की श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति आरती
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दर्शन कर आरती की. उत्सव प्रमुख पुनीत बालन ने ट्रस्ट की ओर से उनका सम्मान किया.
सीबीआई शाखा प्रमुख पंकज सोनावणे ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
पुलिस अधीक्षक एवं सीबीआई शाखा प्रमुख पंकज सोनावणे ने श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दर्शन किए और विधिवत आरती में शामिल हुए.
अभिनेता प्रवीण तरड़े दंपति ने ‘श्री’ की पूजा कर आशीर्वाद लिया
अभिनेता प्रवीण तरडे और स्नेहल प्रवीण तरड़े ने श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपती के दर्शन कर आरती की. दोनों ने गणराय का आशीर्वाद लिया.
प्रसिद्ध गायिका सावनी और कार्तिकी ने लगाए ‘गणराया’ के जयकारे
गायिका सावनी रवींद्र और कार्तिकी गायकवाड़ ने श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दर्शन किए. दोनों ने आरती में भाग लेकर बप्पा का आशीर्वाद लिया.
अभिनेत्री ऋता दुर्गुले का श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंडल द्वारा सम्मान
अभिनेत्री ऋता दुर्गुळे ने श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दर्शन कर आरती की. इस अवसर पर मंडल की ओर से उनका सत्कार किया गया.
रोजगार गारंटी योजना मंत्री भरत गोगावले ने गणराया के लिए दर्शन रोजगार गारंटी योजना, फलोत्पादन और खार भूमि विकास मंत्री भरत गोगावले ने श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दर्शन किए और आरती में शामिल हुए.