शिवाजीनगर, 24 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहभागिता को और मजबूत करते हुए साइप्रस के लिमासोल वेिशविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. सिम्बायोसिस सेंटर फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन के माध्यम से आयोजित यह सहयोग अध्यापन, शोध, शैक्षणिक आदानप्रदान तथा छात्र-शिक्षक गतिशीलता से जुड़ी संयुक्त पहलों को बढ़ावा देगा. इस समझौता ज्ञापन पर सिम्बायोसिस इंटरनेशनल की ओर से सिम्बायोसिस सेंटर फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन की निदेशक डॉ. अमृता रुईकर ने हस्ताक्षर किए्. इस अवसर पर एससीआईडी की उप निदेशक डॉ. अनुपमा एस. कोटूर (कड्डी) तथा सिम्बायोसिस लॉ स्कूल (पुणे) की निदेशक एवं डीन प्रो. (डॉ.) शशिकला गुरपुर भी उपस्थित थ्ीं. इस साझेदारी से सहयोगात्मक शोध, शिक्षक एवं छात्र आदान-प्रदान, संयुक्त शैक्षणिक पहल, ज्ञान साझा करने और शैक्षणिक गतिशीलता के नए अवसर उपलब्ध होंगे. इसमें प्रस्तावित समर स्कूल पहल भी शामिल है. बताया गया कि सिम्बायोसिस लॉ स्कूल के लिए यह सहयोग उसके वैेिशक शैक्षणिक जुड़ाव को और मजबूत करेगा. साथ ही, छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को विभिन्न देशों और विषयों से जुड़ने के नए अवसर मिलेंगे. यह साझेदारी सिम्बायोसिस के उन निरंतर प्रयासों को दर्शाती है, जिनका उद्देश्य सार्थक अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक नेटवर्क तैयार करना तथा अनुसंधान, शिक्षा और वैेिशक सहयोग के लिए सतत अवसर उपलब्ध कराना है.