‌‘व्यावसायिक परिवर्तन व विकास‌’ पर सम्मेलन संपन्न

154 प्रतिभागी शामिल, 69 शोधपत्र प्रस्तुत; देशभर के शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने किया मंथन

    26-Sep-2026
Total Views |
dd

कैम्प, 24 सितंबर (आ.प्र.)
 एम.सी.ई. सोसायटी के आजम कैंपस स्थित अबेदा इनामदार सीनियर कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स (स्वायत्त) में 18 और 19 सितंबर 2026 को ‌‘इनोवेट, इंटीग्रेट एंड इम्पैक्ट: ट्रांसफॉर्मिंग बिजनेस फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर‌’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया. महाविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों से 154 प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा 69 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. धनंजय तुकाराम मंडलिक (अधिष्ठाता, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय, सावित्रीबाई फुले पुणे वेिशविद्यालय) ने किया, जबकि सुश्री अेिशनी धूावे (जीएस ग्लोबल अकादमी) ने बीज व्याख्यान दिया. चार तकनीकी सत्रों में शोधपत्रों का मूल्यांकन एवं संचालन डॉ. किशोर एस. निकम (एमएमसीसी), डॉ. वाई. मिठा रे (एच.वी. देसाई कॉलेज), डॉ. मनोहर के. सानप (एम.ई.एस. नेस वाडिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स) और डॉ. आफताब अन्वर (एमआईई-एसपीपीयू इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, कतर) ने किया. इस अवसर पर सीएमए विनोद शेटे (सीएफओ, सीकेएसएस प्रा. लि.) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिनटेक विषय पर विशेष व्याख्यान दिया. वहीं डॉ. दीपक पौडेल, अध्यक्ष, व्यवसाय अर्थशास्त्र विभाग, एसपीपीयू एवं प्राचार्य, बीएमसीसी, की अध्यक्षता में आयोजित पैनल चर्चा में व्यवसाय, प्रौद्योगिकी और समाज के बदलते संबंधों पर विचार-विमर्श किया गया.