प्रो. सूर्यनारायण दुल्ला को तुरंत गिरफ्तार कर निष्पक्ष जांच हो: उदय भानु चिब

    26-Sep-2026
Total Views |

vfcvf


मुंबई, 24 सितंबर (वि.प्र.)
आईआईटी मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने संस्थान के प्रोफेसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रो. सूर्यनारायण दुल्ला और प्रो. केदारे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. गांधी भवन में आयोजित एक पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए चिब ने कहा कि साहिल को जातिगत व मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया. उदय भानु चिब ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने साहिल के माता-पिता से फोन पर बात कर सांत्वना दी और न्याय मिलने तक परिवार के साथ खड़े रहने का ओशासन दिया. चिब ने यह भी मांग की कि क्राइम ब्रांच के कब्जे में मौजूद साहिल का लैपटॉप, मोबाइल और अन्य गैजेट्स का डेटा तत्काल उनके परिजनों को सौंपा जाए. मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष झीनत शबरीन ने नकल के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पहली बेंच पर बैठे छात्र द्वारा नकल करने की बात गले नहीं उतरती. उन्होंने आरोप लगाया कि आईआईटी पवई कैंपस में विद्यार्थियों पर दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें मीडिया से बात करने से रोका जा रहा है. पत्रकार परिषद के बाद उदय भानु चिब के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई के सह पुलिस आयुक्त मनोज कुमार शर्मा से मुलाकात की और मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त व त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.