‌‘सूर्यदत्त बंसीरत्न पुरस्कार‌’ का वितरण आज

सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित बंसीरत्न वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से घोषणा

    27-Sep-2026
Total Views |
 
dcd
महर्षिनगर, 26 सितंबर (आ..प्र.)
 सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन संचालित बंसीरत्न वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा समाजसेवा, मानवसेवा, सामाजिक प्रतिबद्धता, संस्कार एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्तृत्ववान व्यक्तियों, समाजसेवकों एवं आदर्श परिवारों के सम्मान के लिए ‌‘सूर्यदत्त बंसीरत्न पुरस्कार 2026‌’ की घोषणा की गई है. इस वर्ष यह दसवां भव्य पुरस्कार समारोह रविवार (27 सितंबर) को दोपहर 3 बजे, महर्षीनगर स्थित साधना सदन, शिवशंकर सभागृह में होगा. इस वर्ष के पुरस्कार गुरुदेव प.पू. रमणीक मुनिजी म.सा. (वाणी के जादूगर) एवं प.पू. हिमानीजी म.सा. के विशेष गुरु-सान्निध्य एवं आशीर्वचन से प्रदान किए जाएंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिंसा वेिश भारती के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनिजी करेंगे तथा डॉ. पराग कालकर प्रमुख अतिथि के रूप में, प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं आईसर के सलाहकार डॉ. अरविंद नातू प्रमुख अतिथि के रूप में जबकि प्रसिद्ध अभिनेता रजा मुराद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे. सूर्यदत्त के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रा. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने कहा, यह कार्यक्रम मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें करिअर और जीवन में उचित अवसर एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है. मेधावी विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए.  
 
उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्तृत्ववान व्यक्तियों का सम्मान

 इस वर्ष के पुरस्कारार्थियों में प.पू. गुरुदेव रमणीक मुनिजी म.सा. (सेंट ऑफ मॉडर्न इंडिया), पन्नालालजी मोतीलालजी कोठारी (सूर्यदत्त बंसीरत्न आदर्श परिवार), पृथ्वीराज धोका एवं सरला धोका (सूर्यदत्त बंसीरत्न आदर्श माता-पिता), विमल बाफना एवं सुदेशकुमार चंपालालजी सकलेचा (सूर्यदत्त बंसीरत्न समाज शिरोमणि), निर्मलाजी चंद्रकांतजी छाजेड़ (सूर्यदत्त बंसीरत्न समाजरत्न), मोहनलाल संचेती एवं कुंदन दर्डा (सूर्यदत्त बंसीरत्न समाजभूषण), सुनील पोपटलालजी नहार, आशीष रमणलालजी बोरा एवं मनोज छाजेड़ (सूर्यदत्त बंसीरत्न मानवसेवा), पद्मश्री डॉ. सोमा घोष (सूर्यदत्त स्त्री शक्ति) शामिल हैं. साथही इस समारोह में जैन, गुजराती, माहेेशरी एवं अग्रवाल समाज के मेधावी विद्यार्थियों का भी विशेष सम्मान किया जाएगा.