प्रवाह 2026 का भव्य तीन दिवसीय आयोजन 16 अक्टूबर से

व्यापार, समाज और नई पीढ़ी को जोड़ने वाली पहल: संवाद, सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा दिया जाएगा, महिला उद्यमिता, रोजगार, स्वास्थ्य होंगे विशेष आकर्षण

    27-Sep-2026
Total Views |
 
gvfg
डेक्कन, 26 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

अग्रवाल समाज पुणे द्वारा डेक्कन कॉलेज ग्राऊंड में 16 से 18 अक्टूबर तक प्रवाह 2026 नाम से एक भव्य बिजनेस एक्स्पो का आयोजन किया गया है. उद्योग, व्यापार, महिला उद्यमिता, रोजगार, स्वास्थ्य, नेटवर्किंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां के विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे. इस तीन दिवसीय आयोजन में उद्योगपति, उद्यमी, मैन्युफैक्चरर्स, ट्रेडर्स, डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, बिल्डर्स, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमी और युवा व्यवसायी एक साझा मंच पर आएंगे. आयोजकों ने बताया के प्रवाह 2026 का उद्देश्य केवल व्यापारिक प्रदर्शनी तक सीमित न रहकर व्यवसाय, समाज और नई पीढ़ी के बीच संवाद, सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा देना है. 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे उद्घाटन समारोह शुरु होगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय के राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ, तथा महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे समेत जीएसटी कमिश्नर नीरज कंसल, पुणे की पोस्ट मास्टर श्रीमती प्रीति अग्रवाल तथा नागपुर से उद्योजक विशाल अग्रवाल (एमडी, आरसी प्लास्टो टैंक्स प्रा. लि.), पवन सराफ (एमडी, क्रिएटीव कार्व) की उपस्थिति रहेगी. उनके सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है. दोपहर 2 से 3 बजे तक पैनल चर्चा में कैलाश काटकर (एमडी, क्विक हील टेक्नोलॉजिज्‌‍), विशाल अग्रवाल (एमडी, प्लास्टो टैंक्स) तथा भरत अग्रवाल (प्रेसिडेंट, वेिशकर्म इंस्टिट्यूट) भाग लेंगे. 3 से 4 बजे तक वूमेन आंत्रप्रिन्युअर्स के सत्र में श्रीमती रेशु अग्रवाल (एमडी, ब्रेनवर्ल्ड) अपने विचार रखेंगी. इसके बाद 4 से 6 बजे तक बिजनेस कोच सोनू शर्मा का विशेष सत्र होगा. साथ ही अग्रवाल समाज के लोगों के लिए विशेष डांडिया शाम 7 से 10 बजे तक ASN ( Agarwal Social Network) द्वारा दांडिया नाईट के माध्यम से आयोजित की जाएगी. एक्स्पो में 17 अक्टूबर की शुरुआत सुबह 7 से 11 बजे तक नेटवर्किंग इवेंट से होगी, जिसे आयोजकों के अनुसार सभी के लिए खुला रखा गया है. इस इवेंट में अलग अलग नेटवर्किंग ग्रुप के 300 से अधिक व्यापारी, उद्योजक, प्रोफेशनल, स्टार्टअप अपने अपने काम की जानकारी के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ेंगे. अग्रवाल बिजनेस कनेक्ट (A BC) द्वारा इस सत्र आयोजित किया जा रहा है. सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नागपुर के संजय अरोड़ा का विशेष सत्र होगा, जिसका विषय बी ए ब्रांड रहेगा. संजय अरोड़ा भारत के जाने माने ब्रांड विशेषज्ञ है. इनके अनुभव से अपने ब्रांड को बढ़ाने में हजारों को मदद मिली है. दोपहर 2 से 4 बजे तक पैनल डिस्कशन में दीपक संघवी (एमडी, निलॉन्स) इंद्रनील चितले (पार्टनर, चितले बंधु) तथा वस्तुपाल रांका (एमडी, रांका ज्वेलर्स) भाग लेंगे. युवाओं को स्टार्ट अप को, और बिजनेसमैन लोगो को अनुभवी लोगों से सीखने का यह खास मौका है. शाम 4 से 6 बजे तक डॉक्टर्स हेल्थ अवेअरनेस सेशन रहेगा. भागदौड़ की जिंदगी में अपने जीवन में किस तरह से हमे अपनेवजीवन शैली को रखना है, इस बारे में लोगों को विशेष जानकारी दी जाएगी. इस सेशन में समीर मेलिनकेरी (Head, dept of Hematology, Director of Bone marrow transplant, Deenanath Mangeshkar hospital) डॉ. नरेंद्र वैद्य (Chairman and Chief Orthopaedic Joint replacement Surgeon, Lokmanya Hospitals, Pune) डॉ. अजीत मेहता (Consultant Interventional Cardiologist, Jehangir Hospital, N M² Wadia and Inamdar Hospital), डॉ. आशीष गोयल (Consulting chest specialist Jehangir, sahyadri and orchid hospital) उपस्थित रहेंगे. इसके बाद अग्रवाल समाज के युवा वर्ग और बाकी लोगों को जोड़ने हेतु, रात 7 से 10 बजे तक ब्रदरहूड द्वारा भजन जैमिंग का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा. प्रवाह 2026 के तीसरे दिन 18 अक्टूबर को सुबह 8 से 10 बजे तक उंचाई के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम होगा. इसके बाद 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक करिअर गाइडेंस सेशन आयोजित किया जाएगा, जिसे अग्रवाल समाज यूथ पुणे द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इसमें अमेय येरवडेकर (Head ll Campus, Symbiosis University) अतिथि के रूप में शामिल होंगे. प्रवाह 2026 के आयोजकों के अनुसार यह आयोजन व्यापारियों और उद्यमियों को नए संपर्क बनाने, विचार साझा करने, संभावित व्यावसायिक सहयोग तलाशने तथा समाज की नई पीढ़ी को व्यवसायिक अवसरों से जोड़ने का मंच प्रदान करेगा. प्रवाह से जुड़ने के लिए - सचिव संजय अग्रवाल (प्रिंस) - 9822040265, सह सचिव मुकेश कानोड़िया 9822545650 और कोषाध्यक्ष दीपक बंसल 9209094001 से संपर्क किया जा सकता है. इस इवेंट को सफल बनाने के लिए अग्रवाल समाज पुणे की समस्त कार्यकारिणी द्वारा तथा कमेटी द्वारा विशेष प्रयास और प्रयत्न किया जा रहे हैं.  
 
सहयोग, सहभागिता और सामूहिक प्रगति

अग्रवाल समाज पुणे के अध्यक्ष ईेशरचंद जी गोयल के अनुसार, इस वर्ष अग्रसेन जयंती को समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़ते हुए मनाने का विशेष प्रयास किया जा रहा है. प्रवाह के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी के एक रुपया, एक ईंट के संदेश को आधुनिक व्यवसायिक परिवेश से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. यह संदेश सहयोग, सहभागिता और सामूहिक प्रगति की भावना पर केंद्रित है.
 
सभी संस्थाएं मिलकर मनाएंगी अग्रसेन जयंती

पुणे के इतिहास ने पहली बार समाज की सभी संस्थाएं, क्लब और इकाई मिलकर अग्रसेन जयंती 18 अक्टूबर को मनाएंगे. शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित होगा. आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स के रमेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे तथा महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.
 
 
 
 
gvfg