रक्त को शुद्ध करने वाली दवाएं मुहांसों का आना रोक सकती हैं?

    28-Sep-2026
Total Views |

Health 
मेरे चेहरे पर बार-बार मुंहासे आ जाते हैं और इससे बचने के लिए कई तरह के लाेशन और क्रीम का इस्तेमाल करके मैं थक गई हूँ. लेकिन वे बार-बार आ ही जाते हैं. क्या ब्लड काे प्याेर करने वाली दवाएं इस मामले में कुछ काम करेंगी? बाहर के प्रदूषण भरे वातावरण के कारण लगातार पिंपल्स और एक्नाें का हमला स्किन पर हाेता रहता है. बाॅडी में अत्यधिक मात्रा में हीट, पाैष्टिकता की कमी, डिहाइड्रेशन और रक्त में अशुद्धियाें के कारण मुहांसाें बार-बार स्किन पर आते रहते हैं. इसके लिए आपकाे साफ- साई का ध्यान रखना पड़ेगा और मुहांसाें के आने के कारण का पता लगाना पड़ेगा.
 
त्वचा विशेषज्ञ डाॅ. शेाली त्रासी नेरूरकर का कहना है कि ब्लड प्यूरीायर्स मुंहासाें का आना कम करने में मदद करते हैं. नके अनुसार जब शरीर में विषाक्त पदार्थ और अशुद्धियां अत्यधिक मात्रा संचार हाेने लगते हैं तब लीवर, किडनी और लिम्ैटिक सिस्टेम शरीर से टाॅक्सिन्स नहीं निकाल पाते हैं. इसके लिए शरीर से टाॅक्सिन काे निकालना पड़ेगा तभी स्किन हेल्दी रहेगी.
 
इस मामले में डाॅ. शेाली कुछ सलाह दे रही जिनके मदद से ब्लड शुद्ध हाे सकता है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने शरीर से टाॅक्सिन निकल जाता है. सुबह खाली पेट गुनगुना गर्म पानी पी सकते हैं. या नींबू पानी भी इस मामले में बहुत काम करता है.
 
तुलसी का पत्ता भी इसमें बहुत काम करती है. लहसुन भी रक्त काे साफ करने में बहुत काम करता है. दिन में दाे-तीन लहसुन का पेस्ट अपने डायट में शामिल कर सकते हैं. आप परांठा, करी या सूप में लहुसन काे शामिल कर सकते हैं. आंवला भी शरीर काे डिटाॅक्साई करने में बहुत काम करता है. यहां तक कि करेला भी ब्लड प्यूरीाई का काम करता है. आप फलाें के रस में करेला काे डालकर भी पी सकते हैं. साेने के पहले कैमाेमाइल टी भी बहुत कामगर रूप से काम करता है.