स्क्वैश में अभय व अनाहत सिंह को सिल्वर मेडल

अगले साल होने वाले लास एंजलिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने से भारतीय जोड़ी चूकी

    28-Sep-2026
Total Views |

Squash 
नागाेया, 27 सितंबर (वि.प्र.)
रविवार काे नागाेया किंजाे फुताे एरिना में, भारत की अनाहत सिंह और अभय सिंह क्रमशः महिला और पुरुष सिंगल्स इवेंट में एशियन गेम्स के गाेल्ड मेडल और ओलंपिक स्क्वैश काेटा हासिल करने से बस एक जीत दूर रह गए.अनाहत सिंह महिला गाेल्ड मेडल मैच में मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 3-0 (11-4, 11-4, 11-7) से हार गईं, जबकि अभय सिंह फाइनल में एक और मलेशियाई खिलाड़ी एनग ईन याे से 3-0 (11-9, 11-5, 11-5) से हार गए. इस लिए दाेनाें भारतीय खिलाड़ियाें काे सिल्वर मेडल से ही संतुष्ट हाेना पड़ा.
 
दाेनाें मलेशियाई खिलाड़ी एशियाई खेलाें के माैजूदा सिंगल्स चैंपियन थे.फाइनल में हारने की वजह से भारतीय स्क्वैश खिलाड़ियाें के पास लास एंजलिस 2028 ओलंपिक काेटा जल्दी हासिल करने का माैका भी नहीं मिल पाया.
 
नागाेया में पुरुष और महिला सिंगल्स चैंपियन लास एंजलिस 2028 ओलंपिक काेटा हासिल कर सकते हैं, बशर्ते वे ज़रूरी क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया पूरे करें, जिसमें 22 मई, 2028 काे झड वर्ल्ड टाॅप 50 में रैंकिंग शामिल है.
 
महिला फाइनल में, अनाहत सिंह शुरुआती दाे गेम में पूरी तरह से पिछड़ गईं. भारतीय खिलाड़ी ने तीसरे गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरकार एक मैच बाॅल बचाने के बाद हार गईं.
 
18 साल की अनाहत ने इससे पहले शनिवार काे महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में दाे गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जापान की वर्ल्ड नंबर 6 सताेमी वातानाबे काे 3-2 (9-11, 11-13, 12-10, 11-6, 11-3) से हराकर गाेल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की की थी. अनाहत ने राउंड ऑफ 16 और क्वार्टर फाइनल में क्रमश ः सिंगापुर की औ याेंग वाई लिन काे 3-0 (11-4, 11-5, 11-7) और अपनी ही देश की तन्वी खन्ना (भारत) काे 3-0 (11-2, 11-5, 11-3) से हराया.
 
हार के बावजूद, अनाहत एशियाई खेलाें में सिंगल्स स्क्वैश में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. दीपिका पल्लीकल (इंचियाेन 2014 और जकार्ता 2018) और जाेशना चिनप्पा (जकार्ता 2018) ने ब्राॅन्ज़ मेडल जीता था. इससे पहले दिन में, अभय सिंह, जाे फाइनल तक पहुंचने के सफर में एक भी गेम नहीं हारे थे, शुरुआती गेम में एनग ईन याे के ख़िलाफ कड़ी टक्कर देने के बावजूद हार गए. 28 वर्षीय खिलाड़ी बाद के गेम में पिछड़ गए और तीन गेम से हार गए.
 
अभय ने इससे पहले राउंड ऑफ 32 और 16 में क्रमश ः थाईलैंड के अरकराडेट अरकराहिरुन्या और श्रीलंका के रविंदु लक्षिरी काे हराया था. उन्हाेंने क्वार्टर फाइनल में जापान के र्युनाेसुके त्सुकुए और सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान काे हराकर फाइनल में जगह बनाइ.
 
अभय इन खेलाें में पुरुष सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं; उनसे पहले साैरव घाेषाल ने इंचियाेन 2014 और हांग्जाे 2023 में फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन हार गए थे.जाेशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार की भारतीय मिक्स्ड डबल्स टीम ने शनिवार काे ब्राॅन्ज़ मेडल जीता था.साेमवार से शुरू हाेने वाले एशियाई खेल 2026 के स्क्वैश टीम इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ियाें के पास मेडल जीतने के और भी माैके हाेंगे.