सीजेपी नेता आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में

असम में स्कूलों के दौरे के दौरान पुलिस ने उनकी टीम पर शिकंजा कसा

    28-Sep-2026
Total Views |

CJP 
गुवाहाटी, 27 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
सीजेपी नेता आशुताेष रांका पुलिस हिरासत में. असम में स्कूलाें के दाैरे के दाैरान पुलिस ने उनकी टीम पर शिकंजा कसते हुए उन्हें और उनकी टीम काे पुलिस की गाड़ी में बिठाकर अनजान जगह पर ले गई. अभिजीत दीपके ने इस कार्रवाई पर विराेध जताया और राज्य के सीएम पर निशाना साधा.
 
असम के गुवाहाटी में रविवार काे काॅकराेच जनता पार्टी (सीजेपी) की वाॅलंटियर्स मीटिंग हाेनी थी. मीटिंग से पहले पार्टी के प्रवक्ता अशुताेष रांका और कई वाॅलंटियर्स काे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. रांका ने आराेप लगाया कि सरकार स्कूल, काजीरंगा और बाढ़ से जुड़े मुद्दाें पर सवाल उठाने से राेकना चाहती है. उन्हाेंने यह भी आराेप लगाया कि असम में सीजेपी के सदस्याें काे धमकाया जा रहा है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्हाेंने साेशल मीडिया पर पाेस्ट कर आराेप लगाया कि असम पुलिस रांका और सीजेपी की टीम काे किसी अज्ञात जगह पर ले गई. उनके मुताबिक, टीम गुवाहाटी में वाॅलंटियर्स की एक छाेटी बैठक में जा रही थी. रांका ने इससे पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण से प्रभावित परिवाराें से मिलने और सरकारी स्कूलाें का जायजा लेने की बात कही थी. उन्हाेंने कहा था कि सीजेपी असम और पूर्वाे त्तर में अपना वाॅलंटियर नेटवर्क बढ़ाएगा.
 
सीजेपी ने दावा किया कि बैठक वाली जगह के पास आंसू गैस के उपकरण तैनात किए गए थे और हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं से वकीलाें काे मिलने नहीं दिया गया. संगठन ने कहा कि वह हिरासत में लिए गए वाॅलंटियर्स की संख्या और उनके ठिकाने की पुष्टि नहीं कर सका. सीजेपी ने रांका और अन्य हिरासत में लिए गए वाॅलंटियर्स काे तुरंत रिहा करने की मांग की है.