आज से बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल

हफ्ते में 5 दिन के कामकाज सहित विभिन्न मांगों को लेकर 8 लाख कर्मचारी स्ट्राइक में शामिल होंगे

    28-Sep-2026
Total Views |
 
Bank
नई दिल्ली, 27 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
आज साेमवार से बैंकाें की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल शुरू हाे गई. हफ्ते में 5 दिन के कामकाज सहित विभिन्न मांगाें काे लेकर 8 लाख कर्मचारी स्ट्राइक में शामिल हाेंगे. 28, 29 तथा 30 सितंबर काे बैंकाें में ताले लगे रहेंगे. बैंकिंग सिस्टम बंद हाेने से लाखाें कराेड़ के काराेबार प्रभावित हाेंगे.
 
इसके अलावा व्यापारियाें के लेन-देन पर भी भारी असर पड़ेगा. कराेड़ाें के चेक ्निलयरेंस भी अटकेंगे. एसबीआई के 2.36 लाख, पंजाब नेशनल बैंक के 1.2 लाख तथा केनरा बैंक के 81 हजार कर्मी भी हड़ताल में शामिल हाेंगे.
 
बैंक संगठनाें के अनुसार, ये हड़ताल कर्मचारियाें की लंबित मांगाें काे मनवाने के लिए की जा रही है. कर्मचारियाें की मुख्य मांग पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की है.
 
इसके अलावा, वे परफाॅर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) याेजना में माैजूद कमियाें काे दूर करने और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकाें के निजीकरण के विराेध जैसी मांगाें काे लेकर भी आंदाेलनरत हैं.
 
तीन दिवसीय हड़ताल का सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकाें पर सीधा असर देखने काे मिलेगा. चेक क्लियरिंग, नकद जमा और निकासी, लाेन प्राेसेसिंग और सरकारी पेंशन से जुड़ी सेवाओं पर ज्यादा पड़ेगा. चूंकि महीना खत्म हाेने वाला है, ऐसे में वेतन और अन्य जरूरी भुगतानाें में देरी हाे सकती है. हालांकि, केंद्र सरकार ने हड़ताल काे देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियाें और पेंशनभाेगियाें काे राहत देते हुए सितंबर महीने का वेतन और पेंशन 25 सितंबर तक ही जारी करने का निर्णय लिया था, ताकि लाेगाें काे ज्यादा परेशानी न हाे.