भाजपा राज्यसभा सांसद प्रा. डॉ. मेधा कुलकर्णी यूपी की सह-प्रभारी नियुक्त

    28-Sep-2026
Total Views |

 gvrf
  पुणे, 27 सितंबर (आ.प्र.)
 भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सांसद प्रा. डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया है. भाजपा अध्यक्ष नितीन नबीन ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव तथा वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. भाजपा द्वारा हाल ही में जारी प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई सूची में उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया गया है, जबकि सह-प्रभारी की जिम्मेदारी प्रा. डॉ. मेधा कुलकर्णी को सौंपी गई है. राज्यसभा में अपने पहले कार्यकाल का निर्वहन कर रहीं प्रा. कुलकर्णी को यह राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. प्रा. कुलकर्णी संसद में विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए जानी जाती ह्‌ैं‍. उनके संसदीय कार्यों के लिए उन्हें दो बार ‌‘संसद रत्न‌’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. अपनी नई जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. कुलकर्णी ने कहा कि मुझ पर जताए गए इस वेिशास को सार्थक करने का पूरा प्रयास करूंगी.