धीरे-धीरे रेलवे को डीजल मुक्त किया जाएगा: अमित शाह

गुजरात में देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा

    28-Sep-2026
Total Views |
 
Railway
अहमदाबाद, 27 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
धीरे-धीरे रेलवे काे डीजल मु्नत किया जाएगा. यह प्रतिपादन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया. वे गुजरात में रविवार काे देश की पहली एलएनजी ट्रेन काे हरी झंडी दिखाते हुए कहे. उन्हाेंने 1542 कराेड़ की रेल परियाेजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा-देश काे पर्यावरण मु्नत बनाने में लिक्विफाइड नेचुरल गैस का अहम राेल हाेगा.
 
इसके अलावा अमित शाह ने कई अन्य परियाेजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें ऑटाेमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम, लाेकाेमाेटिव मेंटेनेंस शेड और साबरमती-सरखेज रेलवे लाइन काे डबलिंग करने का काम शामिल है. इस माैके पर लाेगाें काे संबाेधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया है. 411 कराेड़ रुपये की लागत से 404 किलाेमीटर के रेल सेक्शन पर ‘कवच’ सिस्टम लागू करके ट्रेन की सुरक्षा काे मज़बूत किया जाएगा. 2027-28 तक, साबरमती शेड में 12,000 हाॅर्सपावर की क्षमता वाले 300 लाेकाेमाेटिव चालू हाे जाएंगे.