टीएमसी विधायक कुणाल घोष पर लगातार दूसरे दिन हमला

    28-Sep-2026
Total Views |

TMC 
काेलकाता, 27 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
टीएमसी विधायक कुणाल घाेष ने रविवार काे दावा किया कि काेलकाता में दिनदहाड़े उनकी कार पर फिर हमला किया गया. उन्हाेंने कहा कि बाइक सवार हथियारबंद लाेगाें ने कार काे घेरा, शीशा ताेड़ा और उन्हें बाहर खींचने की काेशिश की. घाेष के मुताबिक, हमलावराें के पास रिवाॅल्वर थे. विधायक की सुरक्षा में तैनात जवानाें काे भी हथियार निकालने पड़े.
 
घटना के बाद कुणाल घाेष सीधे नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. उनकी क्षतिग्रस्त कार भी थाने के बाहर खड़ी दिखी. घाेष ने भाजपा पर आराेप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या की काेशिश की जा रही है.
 
पिछले 4 महीने के दाैरान घाेष पर हमले का यह चाैथा मामला है. एक दिन पहले हुगली के श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की रैली में जाते समय भीड़ ने उनकी कार पर अंडे और पत्थर फेंके थे. पीछे का शीशा भी ताेड़ दिया था. काेलकाता के कालीघाट में ममता बनर्जी के आवास के बाहर कुणाल घाेष पर अंडा फेंका गया था.
 
घटना उस समय हुई, जब घाेष ममता से मुलाकात के बाद बाहर निकलकर मीडिया से बात कर रहे थे. घाेष ने शिकायत भी दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने चंदन सिंह और रवि काेयल काे गिरफ्तार किया था. दाेनाें काे बाद में जमानत मिल गई थी.
काेलकाता के गरपार इलाके में घाेष के घर, क्लब और पार्टी ऑफिस में ताेड़फाेड़ का आराेप लगा था.