आदेशों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं

उत्सवों पर डीजे डॉल्बी के इस्तेमाल पर पुलिस द्वारा चेतावनी

    28-Sep-2026
Total Views |

PCMCDJ 
पिंपरी, 27 सितंबर (आ.प्र.)
पुलिस प्रशासन ने यह सख्त संकेत दिया है कि त्याैहार और उत्सव के नाम पर सुप्रीम काेर्ट और हाईकाेर्ट के आदेशाें का उल्लंघन करने वालाें की अब काेई खैर नहीं है. गणेशाेत्सव से पहले हुए दहीहांडी उत्सव के दाैरान भी पुलिस ने नियमाें का उल्लंघन कर डीजे बजाने वाले 16 दहीहांडी मंडलाें के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज किए थे. बार-बार निर्देश और नाेटिस के बावजूद नियमाें की अनदेखी करने वालाें पर पुलिस ने अब नकेल कसना शुरू कर दिया है.
 
पुलिस ने ऐसे ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ खास अभियान चलाया है, जाे नागरिकाें, बुजुर्गाें, मरीजाें और छाेटे बच्चाें के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है. पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकाें, चाैराहाें और जुलूस के रास्ताें पर ध्वनि प्रदूषण का लेवल मापकर सीधे जुर्म दर्ज किए हैं और सामान जब्त करने की सख्त कार्रवाई की है.
 
सिलेंडर पर भी बैन लगाने की मांग ढाेल बजाने वाले ग्रुप की आवाज़ सुनना किसे अच्छा नहीं लगता है. लेकिन, कुछ ग्रुप के साथ सिलेंडर की तेज़ आवाज़ परेशान करने वाली हाेती है. चिंचवड़ में, कुछ ढाेल बजाने वाले ग्रुप तीन सिलेंडर और 6 लाेगाें के साथ लाेहे के हथाैड़ाें से ज़ाेर-ज़ाेर से बजा रहे थे. पुलिस ने कुछ ग्रुप की इस हरकत काे राेका. लेकिन अब ताे गणेश भक्त भी इस पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं.