पुणे, 27 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना के जयकारों और ढोल- नगाड़ों के साथ अखिल मंडई मंडल का विसर्जन जुलूस निकला. कोणार्क सूर्य मंदिर के रथ शारदा गजानन की मूर्ति विराजमान थी. लगभग 32 फीट ऊंचे शानदार रथ और उस पर लगी आकर्षक इलेक्ट्रिक लाइटिंग ने लोगों का ध्यान खींचा. पांचलेेशर घाट पर गणपति की मूर्ति का विसर्जन हुआ. विसर्जन जुलूस में कोणार्क सूर्य मंदिर पर आधारित रथ को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. जुलूस में सबसे आगे जयंत नगरकर बंधुओं का नगाडा, न्यू गंधर्व बैंड और शिवगर्जना ढोल ताशा पथक शामिल हुए थे. पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन में गणपति बाप्पा की जयकारों में गणेशभक्त जुलूस में शामिल हुए थे.