भारती बैंक आम लोगों की लोकसंस्था है

55वीं वार्षिक आमसभा में 12% लाभांश घोषित करते हुए बैंक के अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत कदम ने कहा

    29-Sep-2026
Total Views |

Bank 
पुणे, 28 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
ग्राहकाें काे बेहतर सेवा देना ही बैंक का अंतिम लक्ष्य है. भारती सहकारी बैंक आम लाेगाें काे लाेन उपलब्ध कराने वाली आर्थिक लाेकसंस्था है, ऐसा प्रतिपादन बैंक के अध्यक्ष डाॅ. विश्वजीत कदम ने किया.
 
वे भारती सहकारी बैंक की 55वीं वार्षिक आमसभा में अध्यक्षीय भाषण के दाैरान बाेल रहे थे. यह सभा भारती विद्यापीठ के धनकवड़ी शैक्षणिक परिसर स्थित मेडिकल काॅलेज के सभागृह में आयाेजित की गई.
 
इस अवसर पर भारती विद्यापीठ स्कूल समिति की अध्यक्षा विजयमाला कदम, कुलपति डाॅ. शिवाजीराव कदम, उपाध्यक्ष डाॅ. सचिन वेर्णेकर, संचालक सागर कदम, प्रा. मिलिंद जाेशी, डाॅ. अनंत शिंदे, संजय पेंढारकर, डाॅ. प्रदीप जाधव, संचालिका साै. ऐश्वर्या हार्डीकर, साै. पूजा नरवाडकर सहित अन्य संचालक उपस्थित थे.
 
डाॅ. कदम ने कहा कि डाॅ. पतंगराव कदम ने भारती बैंक की स्थापना आर्थिक कठिनाइयाें से जूझ रहे आम लाेगाें काे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी. इसी कारण आज बैंक की पहचान आम लाेगाें के बैंक के रूप में है. ग्राहकाें काे आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें संतुष्ट रखना जरूरी है. बैंकिंग क्षेत्र में हाे रहे बदलावाें पर नजर रखने के साथ आत्ममंथन करना और नई चुनाैतियाें का सामना करने के लिए प्रशिक्षण लेना भी आवश्यक है.
 
डाॅ. विश्वजीत कदम ने बैंक की अब तक की प्रगति का जायजा लेते हुए भविष्य की याेजनाओं और लक्ष्याें की रूपरेखा भी प्रस्तुत की. इस अवसर पर बैंक की 23 शाखाओं में उत्कृष्ट शाखा, स्वच्छता बनाए रखने वाली शाखा, उत्कृष्ट अधिकारी, लिपिक और सहायक कर्मचारी का सम्मान किया गया.
 
27,90.12 कराेड़ का बैंकिंग काराेबार प्रबंध निदेशक सर्जेराव पाटील ने बैंक की वार्षिक रिपाेर्ट प्रस्तुत की. भारती बैंक बहुराज्यीय अनुसूचित बैंक है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत में बैंक का कुल काराेबार 2,790.12 कराेड़ रुपये रहा.
 
बैंक ने 23.29 कराेड़ रुपये का सकल लाभ और 14.53 कराेड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया. बैंक ने शुद्ध गैर- निष्पादित परिसंपत्ति काे शून्य प्रतिशत पर बनाए रखने में सफलता हासिल की है. पिछले दाे वर्षाें से बैंक ने 12 प्रतिशत लाभांश देने की परंपरा कायम रखी है.
 
बैंक ने इस वर्ष से ग्राहकाें के लिए माेबाइल बैंकिंग और यूपीआई सेवा भी शुरू की है. माेबाइल बैंकिंग सेवा सफलतापूर्वक संचालित हाे रही है. इसके अलावा अंबक और शिवड़ी शाखाओं का नवीनीकरण कर ग्राहकाें के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. वैधानिक लेखापरीक्षण में बैंक काे ‘अ’ श्रेणी प्राप्त हुई है. इस अवसर पर बैंक के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे. प्रस्तावना उपाध्यक्ष डाॅ. सचिन वेर्णेकर ने रखी, जबकि संचालक प्रा. मिलिंद जाेशी ने आभार व्यक्त किया.