भारती बैंक आम लोगों की लोकसंस्था है

55वीं वार्षिक आमसभा में 12% लाभांश घोषित करते हुए बैंक के अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत कदम ने कहा

    29-Sep-2026
Total Views |
 

vsdf
पुणे, 28 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 ग्राहकों को बेहतर सेवा देना ही बैंक का अंतिम लक्ष्य है. भारती सहकारी बैंक आम लोगों को लोन उपलब्ध कराने वाली आर्थिक लोकसंस्था है, ऐसा प्रतिपादन बैंक के अध्यक्ष डॉ. वेिशजीत कदम ने किया. वे भारती सहकारी बैंक की 55वीं वार्षिक आमसभा में अध्यक्षीय भाषण के दौरान बोल रहे थे. यह सभा भारती विद्यापीठ के धनकवड़ी शैक्षणिक परिसर स्थित मेडिकल कॉलेज के सभागृह में आयोजित की गई. इस अवसर पर भारती विद्यापीठ स्कूल समिति की अध्यक्षा विजयमाला कदम, कुलपति डॉ. शिवाजीराव कदम, उपाध्यक्ष डॉ. सचिन वेर्णेकर, संचालक सागर कदम, प्रा. मिलिंद जोशी, डॉ. अनंत शिंदे, संजय पेंढारकर, डॉ. प्रदीप जाधव, संचालिका सौ. ऐेशर्या हार्डीकर, सौ. पूजा नरवाडकर सहित अन्य संचालक उपस्थित थे. डॉ. कदम ने कहा कि डॉ. पतंगराव कदम ने भारती बैंक की स्थापना आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे आम लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी. इसी कारण आज बैंक की पहचान आम लोगों के बैंक के रूप में है. ग्राहकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें संतुष्ट रखना जरूरी है. बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर नजर रखने के साथ आत्ममंथन करना और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षण लेना भी आवश्यक है. डॉ. वेिशजीत कदम ने बैंक की अब तक की प्रगति का जायजा लेते हुए भविष्य की योजनाओं और लक्ष्यों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की. इस अवसर पर बैंक की 23 शाखाओं में उत्कृष्ट शाखा, स्वच्छता बनाए रखने वाली शाखा, उत्कृष्ट अधिकारी, लिपिक और सहायक कर्मचारी का सम्मान किया गया. 27,90.12 करोड़ का बैंकिंग कारोबार प्रबंध निदेशक सर्जेराव पाटील ने बैंक की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. भारती बैंक बहुराज्यीय अनुसूचित बैंक है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत में बैंक का कुल कारोबार 2,790.12 करोड़ रुपये रहा. बैंक ने 23.29 करोड़ रुपये का सकल लाभ और 14.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया. बैंक ने शुद्ध गैर- निष्पादित परिसंपत्ति को शून्य प्रतिशत पर बनाए रखने में सफलता हासिल की है. पिछले दो वर्षों से बैंक ने 12 प्रतिशत लाभांश देने की परंपरा कायम रखी है. बैंक ने इस वर्ष से ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सेवा भी शुरू की है. मोबाइल बैंकिंग सेवा सफलतापूर्वक संचालित हो रही है. इसके अलावा अंबक और शिवड़ी शाखाओं का नवीनीकरण कर ग्राहकों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई ह्‌ैं‍. वैधानिक लेखापरीक्षण में बैंक को ‌‘अ‌’ श्रेणी प्राप्त हुई है. इस अवसर पर बैंक के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे. प्रस्तावना उपाध्यक्ष डॉ. सचिन वेर्णेकर ने रखी, जबकि संचालक प्रा. मिलिंद जोशी ने आभार व्यक्त किया.