चाकण के विकास हेतु 1,400 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

मुंबई की बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा महत्वपूर्ण घोषणा : हिंजवड़ी हेतु 426 करोड़ का फंड मिलेगा

    29-Sep-2026
Total Views |

PCMC 
मुंबई/चाकण, 28 सितंबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चाकण में सड़काें, बुनियादी ढांचे, यातायात प्रबंधन, जल निकासी प्रबंधन आदि में सुधार के लिए 1,400 कराेड़ रुपये के विकास प्रारूप (ड्राफ्ट प्लान) और हिंजवड़ी में ट्रैफिक जाम काे दूर करने प्रस्तावित 426 कराेड़ रुपये के विकास प्रारूप काे मंजूरी दे दी है. मुंबई में सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयाेजित बैठक में इस विकास प्रारूप का प्रेजेंटेशन किया गया. इस अवसर पर नगर विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल सहित विभिन्न विभागाें के सचिव उपस्थित थे. पुणे के कलेक्टर जीतेंद्र डूडी ने इस विकास प्रारूप का प्रेजेंटेशन किया. कले्नटर ने इस अवसर पर बताया कि चाकण और हिंजवड़ी की परियाेजनाओं काे समय पर पूरा करने दिसंबर से काम शुरू करने की याेजना बनाई गई है और अगले मानसून से पहले चाकण में यातायात और जल निकासी की समस्याओं में महत्वपूर्ण सुधार किए जाएंगे.
 
75 किमी सड़काें का प्राथमिकता के आधार पर सुधार चाकण औद्याेगिक क्षेत्र में कुल 498 किलाेमीटर के सड़क नेटवर्क का अध्ययन किया गया है. सड़काें का चयन यातायात घनत्व, औद्याेगिक महत्व, माल ढुलाई की आवाजाही, सड़क की स्थिति, जलभराव की समस्या, सुरक्षा और कनेक्टिविटी जैसे मानदंडाें के आधार पर किया गया है. तदनुसार, पहले चरण में लगभग 75 किलाेमीटर सड़काें में सुधार किया जाएगा.
 
इन सड़काें पर पैदल यात्रियाें के लिए अलग फुटपाथ, जल निकासी व्यवस्था, यातायात के लिए आवश्यक सुविधाएं और सड़क सुरक्षा काे प्राथमिकता दी जाएगी.
 
कार्य माैजूदा सड़क अधिकार क्षेत्र का उचित उपयाेग कर किया जाएगा और इस चरण में भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं हाेगी. सड़काें पर बने अतिक्रमणाें काे हटाकर उपलब्ध स्थान का अधिकतम उपयाेग करने की याेजना है. इसके अतिरिक्त, सड़काें के नीचे विभिन्न सेवा लाइनाें के लिए एक अलग स्थान प्रदान करने का भी प्रस्ताव है.
 
पार्किंग और सार्वजनिक सुविधाओं पर जाेर चाकण औद्याेगिक क्षेत्र में बड़े वाहनाें के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं हाेने के कारण वाहनाें काे सड़काें पर खड़ा कर दिया जाता है. इस समस्या के समाधान के लिए एमआईडीसी ने पांच स्थानाें पर पार्किंग सुविधाएं प्रदान की हैं. इन पार्किंग स्थलाें का उपयाेग बढ़ाने के लिए एक नीति ढांचा तैयार किया गया है. याेजना के अनुसार, बड़े वाहनाें काे सड़काें के बजाय पार्किंग स्थलाें में जगह दी जाएगी. निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से सड़क डिवाइडर का साैंदर्यीकरण और रखरखाव करने का प्रस्ताव है. याेजना में सड़काें के किनारे औद्याेगिक प्रतिष्ठानाें की भागीदारी से क्षेत्र का साैंदर्यीकरण, सार्वजनिक शाैचालयाें का निर्माण और बस स्टाॅप का निर्माण जैसे कार्य करने का भी प्रस्ताव है.
 
जलापूर्ति, बिजली प्रबंधन पर फाेकस चाकण औद्याेगिक क्षेत्र में जलापूर्ति याेजना का कार्य वर्ष 2027 में पूरा करने की याेजना है.
वर्तमान में चाकण इंडस्ट्रीज एसाेसिएशन द्वारा संचालित जलापूर्ति याेजना काे महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (एमजीपी) काे साैंपने का प्रस्ताव रखा गया है. बिजली आपूर्ति के मामले में, बताया गया कि अल्पकालिक कमी काे पूरा कर लिया गया है.
 
एमआईडीसी द्वारा आवश्यक भूमि उपलब्ध करा दी गई है और 100 केवी क्षमता वाले बिजली सबस्टेशन का निर्माण दिसंबर में शुरू करने की याेजना है.
 
यह काम पूरा हाेने के बाद बिजली आपूर्ति संबंधी द्निकताें में कमी आने की उम्मीद है. ठाेस कचरा प्रबंधन के लिए केंद्रीकृत प्राेसेसिंग केंद्र स्थापित किया जाएगा. 14 गांवाें और दाे नगर परिषदाें में कचरे के प्राेसेसिंग के लिए टेंडर तैयार किए गए हैं.
पीएमआरडीए के माध्यम से इस प्रणाली काे स्थापित करने और कचरा संग्रह व प्राेसेसिंग शुल्क के आधार पर इसे प्रबंधित करने की याेजना है. इसका लक्ष्य अगले 8 से 10 महीनाें में इस प्रणाली काे चालू करना है.