ज्ञानेशकुमार के खिलाफ लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता फिर सड़कों पर

महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, हरियाणा सहित कई राज्यों में इस्तीफे की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन

    29-Sep-2026
Total Views |

Andolan 
नई दिल्ली, 28 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
ज्ञानेशकुमार के खिलाफ साेमवार काे कांग्रेस के लाखाें नेता-कार्यकर्ता फिर सड़काें पर उतरे. महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, हरियाणा सहित कई राज्याें में इस्तीफे की मांग काे लेकर उग्र प्रदर्शन किया.
 
आगरा में मुख्य चुनाव आयु्नत के घर पर कालिख पाेती गई. ज्ञानेशकुमार गद्दार और वाेट चाेर के नारे लगाए. वहीं राजस्थान में पैदल मार्च निकला, एमपी में चुनाव आयाेग के ऑफिस का घेराव किया. बिहार में आक्राेश माेर्चा निकाला.
 
छत्तीसगढ़ में कले्नटर ऑफिस का घेराव कर नारेबाजी की. हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेशकुमार का पुतला फूंका. कई स्थानाें पर पुलिस से झड़पें भी हुई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियाेें पर पानी की बाैछारें कीं. इसके अलावा दक्षिण भारत में भी कई शहराें में प्रदर्शन-नारेबाजी की खबरें आई.
 
विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार राजस्थान के जयपुर में शहीद स्मारक पर सभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयाेग के ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे राेक दिया. पुलिस ने पूर्व सीएम अशाेक गहलाेत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गाेविंद सिंह डाेटासरा समेत कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘वाेट चाेरी’ के मुद्दे काे लेकर चुनाव आयाेग के खिलाफ विराेध-प्रदर्शन किया.
 
शहीद स्मारक पर सभा के बाद चुनाव आयाेग के ऑफिस तक पैदल मार्च के लिए कूच किया. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे राेक दिया. इस दाैरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हाे गई. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग काे लेकर यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं.
 
आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पाेती और लिखा- ज्ञानेश कुमार गद्दार, ‘वाेट चाेर’. लखनऊ में चुनाव आयाेग कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे पुलिस ने राेका ताे वे भिड़ गए. मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विराेध में भाेपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे.
 
इस दाैरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का- मुक्की हुई. कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर भी चढ़ गए. मतदाता सूची में कथित वाेट चाेरी और लाेकतांत्रिक अधिकाराें के साथ खिलवाड़ के विराेध में कांग्रेस ने आज देशभर में जिला स्तर पर विराेध प्रदर्शन का आव्हान किया था. इसी कड़ी में साेमवार काे बिहार के हर जिले में भी कांग्रेस आक्राेश मार्च निकाली. पटना महानगर कांग्रेस कमेटी ने कदमकुआं से आक्राेश मार्च निकाला. ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे की मांग काे लेकर छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालयाें का घेराव करने निकले थे. इसी कड़ी में दुर्ग में कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर रैली शुरू की है.
 
हरियाणा कांग्रेस आज ‘वाेट चाेरी’ के आराेप और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग काे लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए. सभी जिलाें में डीसी ऑफिस के सामने हाेने वाले प्रदर्शन के लिए पार्टी ने अलग-अलग नेताओं की ड्यूटी लगाई है. उत्तराखंड के 8 जिलाें में वाेट चाेरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है. देहरादून, नैनीताल, रुड़की, रुद्रपुर, उत्तरकाशी और पिथाैरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़काें पर उतरकर विराेध कर रहे हैं.