नई दिल्ली, 28 सितंबर (वि.प्र.)
साेना 4000 रु. गिरकर 1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर साेमवार काे आया.चांदी में भी 9160 रु. गिरावट, 2.23 लाख किलाे भाव हुआ. 28 दिनाें में साेना 8 हजार और चांदी 14 हजार सस्ती हुयी है. आर्थिक अनिश्चितता, गहराती जंग के चलते दामाें में गिरावट जारी है. फेस्टिव सीजन में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. साेने-चांदी की कीमताें में साेमवार काे भारी गिरावट आई. जानकारी के अनुसार,10 ग्राम 24 कैरेट साेना 4,065 और एक किलाे चांदी 9,158 रुपए सस्ती हुई.
साेने की कीमत घटकर डेढ़ लाख रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे आ चुकी है. साेमवार काे साेने की कीमत 1.48 लाख रुपए पर आ गयी. एक किलाे चांदी 9,158 रुपए सस्ती हाेने से अब यह 2.23 लाख रुपए पर आ गई है. इस महीने साेने चांदी की कीमत में गिरावट का दाैर ज्यादा रहा है. इस माह साेना 8 हजार और चांदी 14 हजार सस्ती हुई. 31 अगस्त काे साेने की कीमत 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी, जाे अब 1.48 लाख रुपए पहुंच गई है.वहीं इस दिन 1 किलाे चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए थी, जाे अब 2.23 लाख रुपए पर आ गई है. लाेगाें के पास अभी साेना-चांदी खरीदने का अच्छा माैका हाै. आगामी दिनाें में इनके दाम आसमान छू सकते हैं.
आम जनता के पास खरीदारी का माैका जिन परिवाराें में आने वाले महीनाें में शादियां हैं, वे 22 कैरेट साेने पर सीधे प्रति 10 ग्राम हजाराें रुपए की बचत कर सकते हैं. वहीं धनतेरस और दिवाली से पहले एडवांस बुकिंग या ज्वेलरी फिक्सिंग के लिए यह सही समय साबित हाे सकता है.