सेंट थॉमस एकेडमी में हिंदी भाषण स्पर्धा संपन्न

बालकवियों ने कविताओं, कहानियों एवं स्वरचित रचनाओं से समा बांधा छात्रों ने शिक्षा में बदलती व्यवस्था, डिजिटल युग और एआई के प्रभाव जैसे ज्वलंत विषयों पर अपने विचार रखे

    29-Sep-2026
Total Views |
 
fdf
मुंबई, 28 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

गोरेगांव (प) स्थित सेंट थॉमस एकेडमी स्कूल में आयोजित हिंदी वक्तृत्व स्पर्धा में छात्रों ने सीजेपी आंदोलन के परिपेक्ष्य में बदलती व्यवस्था, डिजिटल युग और एआई के भावी जीवन पर प्रभाव और राजनीति की वजह से बदलते सामाजिक स्वरूप जैसे ज्वलंत विषयों पर अपने विचार रखकर हिंदी भाषण स्पर्धा को ओजस्वी रूप प्रदान किया. कार्यक्रम का आरंभ अध्यापिका अंजू वाघमारे द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ जबकि पूनम तिवारी ने निर्णायकों का परिचय दिया. कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा मोरे ने किया. मुख्याध्यापिका सिस्टर अनीता रॉड्रिग्ज ने पुष्पगुच्छ देकर निर्णायकों का स्वागत किया. पत्रकार सतीश मिश्र, डॉ.मधुबाला शुक्ला तथा भारती कंथारिया ने निर्णायक की भूमिका बखूबी निभाई्‌‍. स्पर्धा के सफल आयोजन में हिंदी अध्यापिकाओं संगीता दुबे, पूनम तिवारी, विलास भोईर, अंजू वाघमारे श्रद्धा मोरे, अर्चना पाटिल का अथक परिश्रम रहा. विद्यार्थियों ने विविध विषयों पर अपने विचार प्रकट किये. बालकवियों ने कविताएं तो कुछ ने कहानी प्रस्तुत की तो अन्य विद्यार्थियों ने हास्य- व्यंग्य कविताओं से छात्रों को हंसाया. दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों सामाजिक ज्वलंत विषयों के अलावा कवि दिनकर की रश्मिरथी, मैं गौरव गाथा गाता हूं, भारत माता कब तक अश्रु बहाएंगी, कृष्ण का प्रचंड रूप आदि रचनाएं प्रस्तुत की.