लाेनावला, 28 सितंबर (आ.प्र.)
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट में खाेपाेली गांव की सीमा के पास स्थित फूड माॅल के समीप तेज ढलान और माेड़ पर दाे वाहनाें के आपस में टकरा जाने से दाेनाें वाहन सड़क किनारे 30 से 35 फीट गहरी खाई में गिर गए. इस हादसे में एक वाहन ड्राइवर की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि दूसरा ड्राइवर किस्मत से बच गया और घायल हाे गया.
यह हादसा साेमवार (28 सितंबर) सुबह 8:30 बजे हुआ. दुर्घटना में मारे गए कंटेनर ड्राइवर का नाम मुहम्मद कैफ मुहम्मद अली (उम्र-24 वर्ष, निवासी पहाड़पुर, तांडवा, उत्तर प्रदेश) है, जबकि टेम्पाे ड्राइवर मिराज शिराजउद्दीन शेख (उम्र-29 वर्ष, निवासी गंगापुर, बिहार) घायल हुआ है.
खाेपाेली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुणे से मुंबई की ओर जा रहे एक कंटेनर (चक-43/ध-3570) के ड्राइवर ने मार्ग के किलाेमीटर संख्या36/300 पर स्थित तेज ढलान और माेड़ पर वाहन से नियंत्रण खाे दिया, जिससे कंटेनर आगे चल रहे टाटा टेम्पाे (चक04/ङट-4313) से पीछे से जाेरदार टकरा गया. इस भीषण ट्नकर के कारण दाेनाें वाहन सड़क किनारे लगभग 30 से 35 फीट गहरी खाई में जा गिरे. इस घटना में कंटेनर ड्राइवर की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि टाटा टेम्पाे का ड्राइवर किस्मत से जीवित बच गया और घायल हाे गया है.
हादसे की सूचना मिलते ही बाेरघाट दस्तूरी हाइवे के सहायक पुलिस निरीक्षक स्वप्निल पाटिल, पुलिस उपनिरीक्षक सुभाष म्हात्रे, खाेपाेली पुलिस स्टेशन के पुलिस हवलदार संदीप चव्हाण, लव गाेंधली और काैशिक हेंगडू ने सहकर्मियाें के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.