पिंपरी, 28 सितंबर (आ.प्र.)
पिछले 6 महीनाें में मनपा में सामान्य सभा और स्थायी समिति की बैठकाें के कामकाज में हुए हंगामे तथा मनपा के सत्ताधारी नेताओं के परस्पर विराेधी बयानाें का संज्ञान बीजेपी की प्रदेश समिति ने लिया है. पार्टी के भीतर अनुशासन और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. अब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण मंगलवार (29 सितंबर) काे पिंपरी आएंगे. वे काेर कमेटी की बैठक लेंगे और मनपा के पदाधिकारियाें व स्थानीय नेताओं काे आपसी तालमेल बनाए रखने काे लेकर कड़े निर्देश देंगे.
मनपा में बीजेपी काे दूसरी बार सत्ता मिली है. उन्हें 84 सीटें मिलीं. हालांकि पिछली बार की तुलना में 7 सीटें बढ़ी हैं, फिर भी स्थानीय नेताओं की गुटबाज़ी के कारण लगभग 15 सीटें हाथ से निकल गईं. मनपा में सत्ता में आए 6 महीने हाे चुके हैं, लेकिन विभिन्न बैठकाें और स्थायी समिति की बैठकाें का कामकाज सुचारू रूप से न चलने की तस्वीर दिखाई दे रही है.
बीजेपी के चाराें विधायकाें और महापाैर रवि लांडगे, स्थायी समिति अध्यक्ष अभिषेक बारणे, सत्तारूढ़ दल के नेता प्रशांत शिताेले और पार्टी शहर अध्यक्ष शत्रुघ्न काटे की काेर कमेटी के बीच कई मुद्दाें पर एकराय नहीं दिख रही है.
मुंबई स्थित रामभाऊ म्हालगी प्रबाेधिनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत 5 और 6 अक्टूबर काे नगरसेवकाें का प्रशिक्षण आयाेजित किया जाएगा.
फर्जी उपसूचना, स्वीकृत सदस्याें काे लेकर विराेधी रुख फर्जी उपसूचना, स्वीकृत सदस्याें का चयन, बैठकाें का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट), माेशी दुर्घटना और कचरा समस्या जैसे विभिन्न मुद्दाें पर एक-दूसरे के विराेधी रुख अपनाए गए हैं. इसलिए इससे पहले प्रदेश समिति और शहर अध्यक्ष काटे ने कड़े निर्देश दिए थे. अब प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण कड़ाई से क्लास लेंगे.
काेर कमेटी काे मार्गदर्शन बीजेपी ने शहर स्तर पर काेर कमेटी का गठन किया है. इसके माध्यम से शहर और मनपा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. किन कार्याें काे प्राथमिकता दी जाए और काैन सी नीति जारी रखी जाए, इस संबंध में कमेटी की ओर से मनपा के पदाधिकारियाें काे दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.