पुणे, 28 सितंबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पुणे महानगरपालिका अपनी प्राेफेशनल कबड्डी टीम तैयार करेगी. इसके साथ ही बाणेर में भव्य इनडाेर स्टेडियम बनाया जाएगा. यह घाेषणा मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम ने पुणे जिला कबड्डी संघ की मान्यता और सतेज संस्था, बाणेर की ओर से आयाेजित कुमार एवं कुमारी वर्ग जिला कबड्डी प्रतियाेगिता 2026 के उद्घाटन अवसर पर की.
आयुक्त ने कहा कि पुणे की पहचान सांस्कृतिक और शैक्षणिक राजधानी के साथ कबड्डी के प्रमुख केंद्र के रूप में भी है. पिछले कुछ वर्षाें में इस खेल काे व्यापक पहचान मिली है. कई खिलाड़ियाें ने स्वर्ण पदक जीते हैं और प्राे कबड्डी जैसी प्रतियाेगिताओं ने खिलाड़ियाें काे बड़ा मंच दिया है. देश के बाहर भी कबड्डी की लाेकप्रियता बढ़ी है.
प्रतियाेगिता में कुल 230 दल हिस्सा ले रहे हैं. इनमें कुमार वर्ग के 168 और कुमारी वर्ग के 62 दल शामिल हैं. खिलाड़ियाें की ताकत, फुर्ती, रणनीति और जिद का मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी पहुंचे.
प्रतियाेगिता के मुख्य निर्णायक अनिल यादव हैं और कुल 50 निर्णायक जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. प्रकाश तात्या बालवडकर निरीक्षक हैं.
विश्वनाथ पाटाेले ने संचालन किया, जबकि पुणे जिला कबड्डी संघ के कार्याध्यक्ष दत्तात्रय कळमकर ने प्रस्तावना रखी. आभार प्रदर्शन वर्तमान नगरसेवक अमाेल बालवडकर ने किया.
कार्यक्रम के आयाेजक, स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान नगरसेवक बाबूराव चांदेरे ने कहा कि मिट्टी से जुड़े इस खेल काे नई ऊर्जा देना और पुणे जिले सहित महाराष्ट्र के युवा खिलाड़ियाें काे अपनी प्रतिभा साबित करने का मंच उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है.
इसके लिए वे लगातार प्रयास करेंगे. उद्घाटन समाराेह में सतेज संस्था, बाणेर के वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी नामदेव दादा तापकीर और मधुकर नलावडे, वर्तमान नगरसेवक अमाेल बालवड़कर, नगरसेविका मयुरी काेकाटे, कार्यक्रम के आयाेजक एवं राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पुणे शहर के पूर्व अध्यक्ष समीर चांदेरे, पुणे जिला कबड्डी संघ के महासचिव दत्तात्रय झिंजुर्डे, सतेज संस्था के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन शिंदे, कार्याध्यक्ष दत्तात्रय कळमकर, उपकाेषाध्यक्ष प्रकाश बालवडकर, अध्यक्ष नासिर सय्यद, बाबुराव चांदेरे साेशल फाउंडेशन के अध्यक्ष आप्पासाहेब दळवी, पूर्व सरपंच जंगल रनवरे, धाेंडीबा लाेखंडे, अर्जुन ननावरे सहित खिलाड़ी और खेलप्रेमी माैजूद थे.