उज्जैन, 28 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
उज्जैन के अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद का हिस्सा ताेड़ने पर बवाल मच गया. लाेगाें द्वारा विराेध-पथराव के बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में कई लाेग घायल हाे गए. प्रशासन द्वारा राेड चाैड़ीकरण काे लेकर ताेड़ू कार्रवाई का इलाके में भारी विराेध किया गया. कार्रवाई राेकने हेतु मध्य प्रदेश में दाखिल याचिका खारिज हाे गई है. जजाें की बेंच ने कार्रवाई पर राेक से इनकार कर दिया. इससे पूरे शहर में भारी तनाव पैदा हाे गया है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार उज्जैन के अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से काे हटाने की कार्रवाई काे लेकर बवाल हाे गया है.
हालत ये है कि भारी विराेध के बीच अब मुस्लिम समाज के भीतर ही अलग-अलग रुख देखने काे मिल रहा है, जहां एक गुट खुद ही मस्जिद के हिस्से काे हटाने काे तैयार है, ताे वहीं दूसरा गुट इसके विराेध में डटा हुआ है. बीते दाे दिनाें से शाही मस्जिद काे ताेड़े जाने की खबराें के बाद स्थानीय लाेग और मुस्लिम समाज के लाेग भारी संख्या में मस्जिद के बाहर इकट्ठा हाेकर विराेध प्रदर्शन किए. रविवार रात जब भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी और पाेकलैंड मशीनें माैके पर पहुंचीं, ताे लाेग सड़काें पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
हालात काे संभालने के लिए प्रशासन ने माैके पर करीब 2000 पुलिस जवानाें काे तैनात किया है और मस्जिद के 500 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह राेक दी है. प्रदर्शन के दाैरान महिलाओं काे भी आगे देखा गया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियाें द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद भीड़ शांत हुई. रातभर चले तनाव के बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि साेमवार सुबह से समाज के लाेग खुद ही आगे आकर आपसी सहमति से मस्जिद के विवादित हिस्से काे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और साेमवार काे भी इलाके में जमकर प्रदर्शन देखने काे मिला.