दीपावली पर उड़ान महंगी, यात्रियों की जेब पर मार

कन्फर्म बुकिंग में 40% की गिरावट; परिवार सस्ते टिकट के इंतजार में : यात्रा कर रहे री-शेड्यूल

    03-Sep-2026
Total Views |
 
flight
शिवाजीनगर, 2 सितंबर (आ.प्र.)
दीपावली की छुट्टियाें में घूमने के लिए बाहर जाना आम बात हाेती है. पुणेवासी हर साल ऐसी यात्राओं का इंतेजार करते हैं. लगभग 4-5 महीने पहले इसकी याेजना बनाना शुरू हाेता है. लेकिन इस साल ऐसी छुट्टियाें की यात्रा करने वाले पुणेवासियाें काे एक अनपेक्षित रुकावट का सामना करना पड़ रहा है. आसमान छूते हवाई किराए के कारण इन यात्रियाें काे अपनी बुकिंग टालने, छुट्टियाें काे छाेटा करने या अपनी यात्रा की याेजनाओं पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर हाेना पड़ रहा है.
 
ट्रैवल एजेंसियाें ने पिछले वर्षाें की तुलना में कन्फर्म बुकिंग में 30% से 40% की गिरावट दर्ज की है. हालांकि यात्राएं, टिकट, किराये के लिए पूछताछ का सिलसिला जारी है, लेकिन कई यात्री इस उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं कि दीपावली के करीब आने पर किराए में कमी आएगी. त्याेहाराें के महत्वपूर्ण दिनाें में टिकटें काफी महंगी हाे गई हैं. उदाहरण के ताैर पर बताया गया कि पुणे-काेच्चि की एक तरफ की फ्लाइट्स का किराया अभी से 14,000 से 15,000 रुपये बताया जा रहा है. वहीं, 1 और 2 नवंबर के लिए पुणे-दिल्ली का एक तरफ का टिकट कम से कम 10,000 रुपये के आसपास मिल रहा है, जबकि आम ताैर पर यह 5,000 से 6,000 रुपये का हाेता है.
 
ट्रैवल एजेंटाें का कहना है कि ग्राहक लंबी दूरी की यात्राओं के बजाय अब छाेटी और सस्ती छुट्टियाें काे चुन रहे हैं. वहीं कुछ लाेग किराए में और बढ़ाेतरी के जाेखिम के बावजूद आखिरी समय तक इंतजार कर रहे हैं. दीपावली के लिए विमानाें (फ्लाइट्स) की बुकिंग आमताैर पर चार से पांच महीने पहले ही शुरू हाे जाती है. हालांकि, इस साल टिकटाें के दामाें काे लेकर असमंजस और उड़ानें रद्द हाेने की चिंता के कारण यात्री भारी खर्च करने से कतरा रहे हैं.