मुंबई, 2 सितंबर (आ.प्र.) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योगमंत्री व उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल ने अपने क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क और अधिक मजबूत करने की प्रक्रिया के अंतर्गत दहिसर ईस्ट के सांवरपाड़ा में एक नए सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया. इस सेंटर में भारी संख्या में स्थानीय लोगों के लिए साफ टॉयलेट, पीने का पानी, नहाने और कपड़े धोने की विशाल स्तर पर सुविधा है. पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि जशरत के मुताबिक उनकी अगुवाई में पूरे उत्तर मुंबई में ऐसे 100 से अधिक सेंटर बनाए जाएंगे. याद रहे कि केंद्र में अपनी बढ़ी जिम्मेदारी के बावजूद पीयूष गोयल अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के जरिये पूरे अपने पूरे लोकसभा क्षेत्र के लोगों से सतत संपर्क बनाए रखते हू्ं. सप्ताहांत के दो तो वे व्यक्तिगत रुप में अपने मतदाताओं के बीच रहते ह्ैं. उत्तर मुम्बई के नागरिकों से जुड़े रहने के उद्देश्य से उनके लगभग हर बूथ लेवल पर कार्यालय खुल चुके ह्ैं.