पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा - राम मंदिर के पहले सीईओ बने

चंपत राय की जगह गोविंद देव गिरि महासचिव बने; ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल

    03-Sep-2026
Total Views |
 
rammandir
अयाेध्या, 2 सितंबर (वि.प्र.)
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयाेध्या में मंदिर प्रबंधन काे लेकर एक बेहद अहम फैसला लिया है. भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) काे ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है. चंपत राय की जगह गाेविंद देव गिरि महासचिव बने. ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल हुए.
 
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में के. परासरन, महंत नृत्य गाेपाल दास, स्वामी गाेविंद देव गिरी जी महाराज और कृष्ण माेहन प्रमुख सदस्य हैं. महंत नृत्य गाेपाल दास ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं, जबकि स्वामी गाेविंद देव गिरी जी महाराज काेषाध्यक्ष हैं. ट्रस्ट में शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज, युगपुरुष परमानंद जी महाराज और महंत दिनेंद्र दास भी सदस्य हैं. इसके अलावा निर्मला यादव, मदन माेहन पांडे और महेश भागचंदका नए ट्रस्टी के ताैर पर शामिल हैं. ट्रस्ट में कुछ पदेन और सरकारी सदस्य भी हैं. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा इसमें शामिल हैं.
 
केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के ताैर पर प्रशांत लाेखंडे और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के ताैर पर संजय प्रसाद सदस्य हैं. अयाेध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी भी पदेन सदस्य के रूप में ट्रस्ट का हिस्सा हैं.