गोलीबार मैदान, 2 सितंबर (आ.प्र.)
महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा द्वारा संचालित एसएम जोशी हिंदी माध्यमिक विद्यालय में सेवक रमेश पाल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रणबीर गौतम, पर्यवेक्षक आबा गायकवाड, समन्वयक लक्ष्मी गिडवानी, विद्यालय समिति सदस्य नीलिमा वैद्य, राज गौतम, रमेश पाल तथा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का प्रास्ताविक विद्यालय की प्रधानाचार्य गौतम द्वारा तथा सभी अतिथीयों का स्वागत एवं परिचय आबा गायकवाड ने किया. शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर रमेश पाल को उनके समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया. समारोह में प्राधानाचार्य ने रमेश पाल की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सरल स्वभाव और विद्यालय के प्रति उनके योगदान की सराहना की. रमेश पाल को सम्मानचिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके स्वस्थ, सुखी और आनंदमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की. कार्यक्रम का संचालन रागिनी पाटिल और आभार अनुजा मर्दे ने व्यक्त किया.