रोजाना 1% रिटर्न का लालच देकर 41 लाख की धोखाधड़ी

    03-Sep-2026
Total Views |

sharemarket 
वाकड़, 2 सितंबर (आ.प्र.)
शेयर मार्केट में निवेश करने पर प्रतिदिन एक प्रतिशत रिटर्न देने का वादा कर नागरिकाें से 40 लाख 74 हजार रुपये की धाेखाधड़ी की गई है. इस मामले में 3 लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. चाेरी की यह घटना 22 दिसंबर, 2022 काे विशालनगर, जगताप डेयरी क्षेत्र में घटी थी.
 
इस मामले में आराेपी प्रमाेद पन्नालाल लुंगारे उर्फ जैन (निवासी सुभद्रा अपार्टमेंट, भूगांव, पुणे), बजरंग भारत शेलार (निवासी प्रणव टाॅवर्स, चर्हाेली, पुणे) और मंगेश नल्ले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अवनी अभिजीत शाह (उम्र-43 वर्ष, निवासी ऐश्वर्यम हमारा, माेशी राेड, चिखली) ने मंगलवार (1सितंबर) काे वाकड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
 
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आराेपियाें ने मप्राे कैंडल स्टाॅक मास्टर ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के माध्यम से शिकायतकर्ता से 19 लाख 99 हजार रुपये का निवेश किया और केवल 4 लाख 50 हजार रुपये लाैटाए. इसी प्रकार, उन्हाेंने शिकायतकर्ता और अन्य निवेशकाें से कुल 40 लाख 74 हजार 971 रुपये की धाेखाधड़ी की. वाकड़ पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.