SIR में 13 करोड़ नाम हटाने से विपक्ष भड़का

महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड, बंगाल में कटौती का भारी विरोध : केंद्र पर बोला हमला

    03-Sep-2026
Total Views |
 
SIR
नई दिल्ली, 2 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
एसआईआर से 13 कराेड़ नाम हटाने से विपक्ष भड़का. महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड, बंगाल में नाम काटने का भारी विराेध हाे रहा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाेले- चुनाव आयाेग का एक ही मकसद है किसी कीमत पर बीजेपी काे जीताना है. कपिल सिब्बल ने कहा - ज्ञानेश कुमार भाजपा का रास्ता ्नलीयर कर रहे, जाे बीजेपी का वाेटर नहीं उसका नाम काट दाे.अरविंद केजरीवाल ने तंज कसते हुए बाेले- चुनाव आयाेग देश की जनसंख्या 140 कराेड़ से घटाकर 50 कराेड़ कर दे ताे ताजजुब नहीं .
 
चुनाव आयाेग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) काे लेकर सियासी बवाल नए सिरे से शुरू हाे गया है. दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड और बंगाल के आंकड़ाें पर विपक्षी पार्टियां सवाल उठा रही है. झारखंड काे लेकर दावा है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने नाम वाेटर लिस्ट से नाम कटवाने की काेशिश की.
 
रिपाेर्ट के मुताबिक, गाेड्डा में बीजेपी का बूथ लेवल एजेंट फाॅर्म 7 लेकर आता है और ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल वाेटराें के नाम हटाने की मांग करता है. हालांकि कम से कम चार बूथाें पर बूथ लेवल ऑफिसर्स ने आवेदनाें काे लेने से इन्कार कर दिया, उन्हें ये आवेदन असली या प्रक्रिया के हिसाब से सही नहीं लगे.दावा है कि मुस्लिम वाेटर्स के नाम कटवाने की काेशिश हुई. रिपाेर्ट के मुताबिक, जिन वाेटर्स के नाम कटवाने की काेशिश हुई वे पीढ़ियाें से उस गांव में रह रहे हैं. साथ ही 2003 में वाेटर लिस्ट के बड़े रिविजन के दाैरान उनमें से कई लाेगाें का वेरिफिकेशन भी हाे चुका है. चुनाव आयाेग के नियमाें के मुताबिक इससे डखठ में उन्हें शामिल करना आसान हाे जाता है.