पुणे, 2 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) खेल के क्षेत्र में न केवल नाम कमाया जा सकता है, बल्कि एक उज्ज्वल करियर भी बनाया जा सकता है, इसे पुणे क्षेत्रीय डाक विभाग में 2024-25 के तहत खेल कोटे से डाक विभाग में 6 खिलाड़ियों की नियुक्ती की गई है. खिलाडीओं को सम्मान देकर डाक विभाग ने खेल संस्कृतिको आगे बढाने का प्रयास किया है. खेलों के अनुसार इन खिलाडियों का डाक सेवा में चयन किया गया है. इन में रोल बॉल के 3 खिलाडी, खो-खो के 2 खिलाडी और वेटलिफ्टिंग के 01 खिलाडी को इस भती में शामिल किया गया है. पद के अनुसार इन खिलाडियों को नियुक्ती दी गई है. पीए/एसए पद पर 4, पोस्टमैन पद पर 1, और एमटीएस पद पर 1 खिलाडी कार्यरत हैं. यह नियुक्तियां इस बात को रेखांकित करती है कि, खेल सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि सम्मानजनक करियर का एक बेहतरीन जरिया भी है. मैदान पर की गई कडी मेहनत खिलाडियों के लिए सीधे सरकारी नौकरी के दरवाजे खोल देती है. डाक विभाग की यह पहल युवां खिलाडियों का आत्मविश्वास बढाने और खेल के महत्व को स्थापित करनेवाली साबित हो रही है. यह जानकारी डाक विभाग द्वारा दी गई है.