पुणे, 2 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रेल डाक सेवा बी मंडल द्वारा क्रीडा प्रतियोगिताओं का आयोजन 27 ऑगस्ट को किया गया. प्रतियोगिताओं में रेल डाक सेवा और डिवीजन ऑफिस के 50 महिला और पुरुष शामील हुए थे. रेलवे डाक सेवा अधिक्षक बी.पी.एरंडे, उपअधिक्षक जी.एच.वडुरकर उपस्थित रह कर मार्गदर्शन दिया और खेलों का महत्व भी विषद किया. शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक दृष्टीकोन के लिए नियमित क्रीडा उपक्रम आवश्यक है, यह सलाह दी. कार्यक्रम में रेल डाक सेवा और डिवीजन ऑफिस के कर्मचारी उपस्थित थे.