न्यूयाॅर्क, 2 सितंबर (वि.प्र.)
शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए पहले दाैर के मैच में संघर्षपूर्ण जीत हासिल की जबकि एलेना रायबाकिना और काेकाे गाॅफ सीधे सेटाें में जीत हासिल करके आगे बढ़ने में सफल रही. फ्रेंच ओपन चैंपियन ज्वेरेव ने गैर वरीयता प्राप्त लाेरेंजाे साेनेगाे के उलटफेर के प्रयास से बचते हुए चार घंटे 52 मिनट तक चले इस राेमांचक मैच में 6-4, 3-6, 6-7(7), 7-5, 6-4 से जीत हासिल की.
ज्वेरेव ने दूसरा और तीसरा सेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी की और इटली के 89वें नंबर के खिलाड़ी साेनेगाे की उम्मीदाें पर पानी फेर दिया. यह ज्वेरेव की साेनेगाे के खिलाफ लगातार सातवीं जीत है.साेनेगाे अपने 10वें यूएस ओपन में कभी दूसरे दाैर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं. ज्वेरेव ने मैच के बाद कहा, मुझे खुशी है कि मैं इस तरह का मुकाबला जीतने में सफल रहा. मुझे इसी तरह के मैच की जरूरत थी क्याेंकि पिछले दाे टूर्नामेंट में मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था.कई बार संघर्ष करने के बाद आपकाे अनुकूल परिणाम मिलता है और उम्मीद है कि टूर्नामेंट में मैं आगे भी अच्छा प्रदर्शन करूंगा.महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त रायबाकिना ने कैलिफाेर्निया की रहने वाली 17 वर्षीय खिलाड़ी थिया फ्राेडिन काे 6-3, 6-2 से हराया.चाैथी वरीयता प्राप्त गाॅफ ने भी जेनिप साेनमेज काे 6-3, 6-4 से पराजित करके दूसरे दाैर में जगह बनाई.पांचवीं वरीयता प्राप्त मारिया एंड्रीवा ने इंडाेनेशिया की खिलाड़ी जेनिस जेन काे 6-2, 6-2 से पराजित किया जबकि 17वीं वरीय एलेक्स माइला ने मैरी एस्ताेइयाना काे 6-1, 6-2 से हराया.
महिला एकल में 12वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिच उलटफेर का शिकार हाे गई. उन्हें कजाकिस्तान की गैर वरीयता प्राप्त यूलिया पुतिनसेवा ने 4-6, 7-5, 6-3 से हराया. मैडिसन कीज सीधे सेटाें में जीत दर्ज करके आगे बढ़ने में सफल रही.पुरुष वर्ग में अमेरिका के नाैवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने हमवतन डार्विन ब्लान्च काे 6-3, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी. इटली के पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्लेवियाे काेबाेली काे हालांकि अर्जेंटीना के फ्रांसिस्काे काेमेसाना पर 3-6, 2-6, 6-3, 6-4, 6-4 से जीत हासिल करने के लिए पांच सेट तक जूझना पड़ा.
गेल माेनफिल्स ने पहला सेट गंवाने के बाद जाेरदार वापसी करके एडाेल्फाे डेनियल वैलेजाे काे 2-6, 6-1, 6-2, 6-0 से हराया। उन्हाेंने इस तरह से अपने 40वें जन्मदिन काे यादगार बना दिया.माेनफिल्स वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं.उनसे पहले जिमी काॅनर्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी. उन्हाेंने दाे सितंबर 1992 काे 40 वर्ष की आयु में जैमे ओन्सिन्स काे हराया था.