पुणे, 29 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
महाराष्ट्र गांधी स्मारक निधि और युवक क्रांति दल के संयुक्त तत्वाधान में 1 से 7 अक्टूबर तक कोथरूड के गांधी भवन में महात्मा गांधी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. महाराष्ट्र गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष डॉ. शिवाजीराव कदम ने मंगलवार (29 सितंबर) को दोपहर 1:30 बजे पत्रकार भवन में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि इस सप्ताह में प्रबोधनात्मक, वैचारिक, मनोरंजनात्मक कार्यक्रम होंगे. साथ ही, 8 और 9 अक्टूबर को छ. संभाजीनगर में महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित साहित्य संम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस संम्मेलन का उद्घाटन पुरुषोत्तम अग्रवाल करेंगे. पत्रकार वार्ता में रमेश आढाव, लक्ष्मीकांत देशमुख, युक्रांद पुणे शहर संघटक तेजस भालेराव, सचिव अनवर राजन मौजूद थे. वरिष्ठ लेखक और पत्रकार अंबरीश मिश्र, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, तुषार गांधी, विवेक सावंत, सुषमा अंधारे, माधव भंडारी, विकास लवांडे, प्रशांत जगताप, श्रावणी बुवा, अक्षय कांबले, अतुल देउलगांवकर, लेखक और दिग्दर्शक वरुण सुखराज, बैंकिंग विशेषज्ञ देवीदास तुलजापुरकर शामिल होंगे. सप्ताह का उद्घाटन गुरुवार (1 अक्टूबर) को शाम 5 बजे अंबरीश मिश्र करेंगे. ‘एक थेम्ब गांधी’ इस विषय पर वे व्याख्यान देंगे. शुक्रवार (2 अक्टूबर) को सुबह 8.30 बजे गायिका शुभांगी मुले और सहकलाकार प्रार्थना और भजन का पेश करेंगे. सुबह 9 बजे डेक्कन में मक्केशाह मस्जिद और पांचलेेशर मंदिर से गांधी भवन तक शांति मार्च निकाला जाएगा. शनिवार (3 अक्टूबर) को शाम 5.30 बजे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का व्याख्यान होगा. महाराष्ट्र नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सलाहगार विवेक सावंत युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर मार्गदर्शन देंगे. रविवार (4 अक्टूबर) को सुबह 10 बजे जादूगर संजय रघुवीर जादू के प्रयोग दिखाएंगे. इस मौके पर राजीव तांबे मौजूद रहेंगे.