एडीएम व अफसर पत्नी के पास 3 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली

बिहार में बडी कार्रवाई, अलमारी तथा बक्सों में 70 लाख कैश मिले

    30-Sep-2026
Total Views |
 
Raid
पटना, 29 सितंबर (वि.प्र.)
बिहार में एडीएम व उनकी अफसर पत्नी के यहां 3 कराेड़ की प्राॅपर्टी मिली है. मकान की तलाशी के दाैरान अलमारी तथा ब्नसाें में 70 लाख कैश मिले, साेने-चांदी के गहने भी बरामद किए गए है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में स्थानीय निगरानी टीम ने छापे के बाद रवींद्र कुमार और पत्नी कुमारी स्वीटी पर शिकंजा कसा.
 
बिहार में भ्रष्ट अफसराें पर निगरानी विभाग का एक्शन जारी है. इस बार पटना के एडीएम (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी कुमारी स्वीटी निगरानी विजिलेंस के रडार पर आ गए हैं. आय से अधिक संपत्ति मामले में 28 सितंबर काे निगरानी की टीम ने दाेनाें पति-पत्नी के पटना और बेगूसराय स्थित ठिकानाें पर एक साथ रेड मारी. छापेमारी के दाैरान जाे कुछ मिला, उसने सबके हाेश उड़ा दिए. अलमारी, बक्से और काेने-काेने में नाेटाें की गड्डियां भरी पड़ी थीं. कार्रवाई के दाैरान अधिकारियाें के ठिकानाें से बड़ी मात्रा में कैश, महंगी घड़ियां, साेने-चांदी के जेवर और जमीन-मकान से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है.