पुणे, 29 सितंबर (आ.प्र.) आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो- थोरेसिक साइंसेज ( एआईसीटीएस), पुणे ने वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर सदर्न स्टार ऑडिटोरियम में एक हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया. डोंट मिस ए बीट थीम के तहत हुए इस कार्यक्रम का फोकस कार्डियक वॉर्निंग साइन को पहचानना, समय पर मेडिकल केयर लेना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना था. सदर्न कमांड हेडक्वार्टर के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. स्वास्थ्य जनजागृति यह मुख्य उद्देश्य इस कार्यक्रम का था. सेवारत कर्मियों और उनके परिवारों के लिए हाइपरटेंशन, डायबिटीज और मोटापे की स्क्रीनिंग भी की गई. आर्मी स्कूल के बच्चों, सेवारत कर्मियों, उनके परिवारों और वेटरन्स के लिए हेल्थ टॉक के जरिए जनजागृति की गई. प्रोग्राम में लेक्चर, प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन, स्क्रीनिंग और कम्युनिटी आउटरीच के जरिए सेवारत कर्मियों, वेटरन्स और उनके परिवारों को प्रिवेंटिव कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ की जानकारी दी गई.