चिंचवड़, 29 सितंबर (आ.प्र.)
चिंचवड़ स्थित श्रीमती गाेदावरी हिंदी विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय की दसवीं कक्षा के वर्ष 2006-07 बैच के विद्यार्थियाें का पुनर्मिलन समाराेह उत्साह और भावनाओं से भरे माहाैल में आयाेजित किया गया. वर्षाें बाद एक-दूसरे से मिले पुराने सहपाठियाें ने स्कूल के दिनाें की यादें ताजा कीं, जबकि विद्यार्थियाें ने अपने जीवन काे दिशा देने वाले गुरुजनाें का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. पुनर्मिलन समाराेह का उद्देश्य केवल पुराने साथियाें काे एक मंच पर लाना नहीं, बल्कि आपसी संपर्क और भाईचारे काे भविष्य में भी मजबूत बनाए रखना रहा.
चिंचवड़ में आयाेजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत भाषण से हुई. इसके बाद भूतपूर्व प्राचार्य राधेश्याम मिश्रा सहित विभिन्न शिक्षक- शिक्षिकाओं काे शाॅल, पुष्प एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दाैरान विद्यार्थियाें और शिक्षकाें ने स्कूल के दिनाें से जुड़ी पुरानी यादें और अनुभव साझा किए. वर्षाें बाद मिले साथियाें के बीच बातचीत और स्मृतियाें ने माहाैल काे भावुक बना दिया. समाराेह में केक कटिंग, मनाेरंजक गतिविधियां और विभिन्न गेम्स का भी आयाेजन किया गया. विद्यार्थियाें और शिक्षकाें ने गु्रप फाेटाेग्राफी के जरिए इन यादगार पलाें काे कैमरे में कैद किया.
इसके बाद दाेपहर के भाेजन के साथ गीत और नृत्य की प्रस्तुतियाें ने कार्यक्रम में जाेश भर दिया. सभी विद्यार्थियाें काे ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया.
‘एलुमनी ग्रुप’ बनाने का संकल्प विद्यार्थियाें ने संकल्प लिया कि जिन गुरुजनाें ने उन्हें जीवन का सही मार्ग दिखाया, उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता हमेशा कायम रखेंगे. साथ ही एक मजबूत एलुमनी ग्रुप बनाकर भविष्य में एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने का निर्णय लिया गया. नम आंखाें के साथ विदाई के दाैरान फिर मिलने का वादा भी किया. कार्यक्रम में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं में कुसुम तिवारी, सुरेश पांडेय, हरिकेश सिंह, वंदना मिश्रा, शंकर आथरे, सरिता पांडेय, अवधेश पांडेय, बबलू पांडेय, पदमा टकले, मीना म्हस्के, आरती जगताप और राजू शिंदे सहित अन्य गुरुजन शामिल रहे. कार्यक्रम के संयाेजन में अस्मिता काचा, ममता बिडलानी, मुनीश दिनाेदिया, राजेश गाैड़, विजय वाल्मीकि, संताेष शर्मा, शबनम शेख, आसिफ उस्मानी, शाेयब सैफी, उपेंद्र सिंह, वसीम खान, संताेष यादव, भवानी राठाैड़ और भारत वर्मा शामिल रहे.