काेरेगांव पार्क, 29 सितंबर (
आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
साधु वासवानी मिशन मेडिकल काॅम्प्लेक्स के फाबियानी एंड बुधराणी हार्ट इंस्टीट्यूट ने हृदय राेग उपचार और मरीजाें की सेवा के क्षेत्र में सफलतापूर्वक 20 वर्ष पूरे किए हैं. पिछले दाे दशकाें में संस्थान ने अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञाें की टीम और मरीजकेंद्रित दृष्टिकाेण के माध्यम से हजाराें मरीजाें काे उपचार उपलब्ध कराया है. संस्थान के अनुसार, पिछले 20 वर्षाें में 19,000 से अधिक एंजियाेग्राफी, 7,200 से अधिक एंजियाेप्लास्टी तथा 5,300 से अधिक बाईपास सर्जरी और वाल्व प्रत्याराेपण सर्जरी सफलतापूर्वक की गई हैं. इस उपलब्धि के साथ संस्थान ने हृदय राेग उपचार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है.
बीमारी से पहले बचाव पर जाेर हृदय राेगाें की राेकथाम के उद्देश्य से संस्थान में प्रिवेंटिव कार्डियाेलाॅजी क्लिनिक भी संचालित है. यहां हृदय राेग विशेषज्ञाें की सलाह के साथ ईसीजी, 2डी इकाे, स्ट्रेस टेस्ट, उपवास रक्त शर्करा, लिपिड प्राेफाइल, सीरम क्रिएटिनिन और सीआरपी जैसी महत्वपूर्ण जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं.
संस्थान की इस 20 वर्ष की यात्रा में डाॅ. शिव गुप्ता (हृदय शल्य चिकित्सा विभाग प्रमुख), डाॅ. कन्हैया जैस्वानी (इंटरवेंशनल कार्डियाेलाॅजिस्ट) और डाॅ. सिद्धार्थ गाडगे (इंटरवेंशनल एवं बाल हृदय राेग विशेषज्ञ) सहित पूरे चिकित्सा एवं सहायक कर्मचारियाें का महत्वपूर्ण याेगदान रहा है. 20 वर्ष पूरे हाेने के अवसर पर संस्थान ने भविष्य में भी अत्याधुनिक उपचार, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और समाजाेन्मुख स्वास्थ्य उपक्रमाें के माध्यम से मरीजाें की सेवा काे और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया है.