ज्ञानेशकुमार मामले में सुनवाई हेतु सुप्रीम कोर्ट तैयार

एसआरआई के मुद्दे पर घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं

    30-Sep-2026
Total Views |
 
SC
नई दिल्ली, 29 सितंबर (वि.प्र.)
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विवाद मामले में सुप्रीम काेर्ट में एक और याचिका दायर की गई. याचिका में रिकाॅर्ड की एसआईटी जांच की मांग की गई है. दाे अवमानना याचिकाओं से ये अर्जी अलग है. याचिका में आराेप लगाया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जाेशी की मंज़ूरी के बिना भारत के चुनाव आयाेग के नाम पर फैसले लिए जा रहे थे.
 
याचिका में आराेप लगाया गया है कि कई सदस्याें वाली संस्था के ताैर पर पाेल पैनल काे मिली शक्तियाें का इस्तेमाल संविधान के आर्टिकल 324 और 2023 एक्ट के सेक्शन 18 के तहत तय सामूहिक फैसले लेने की प्रक्रिया का पालन किए बिना किया गया. राकेश कुमार सिंह उर्फ राकेश सिंह की इस जनहित याचिका में यह गुहार लगाई गई है कि निर्वाचन आयाेग की संवैधानिक शक्तियाें का इस्तेमाल मल्टी-मेंबर बाॅडी काे ही करना चाहिए.
 
इसके कम्युनिकेशन, ऑर्डर, डायरेक्शन और अपील सिर्फ सेक्शन 18 के तहत तय एकमत से या मेजाॅरिटी से लिए गए फैसलाें के हिसाब से ही जारी किए जाने चाहिए.