नई दिल्ली, 29 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
ज्ञानेशकुमार ने देश से गद्दारी की है इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. यह प्रतिपादन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया. वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में बाेल रहे थे. उन्हाेंने पीएम माेदी एवं मुख्य चुनाव आयु्नत पर बरसते हुए कहाज्ञानेशकुमार केंद्र सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं. उन्हाेंने कहा- पीएम माेदी काे भी नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक अहम बैठक काे संबाेधित करते हुए उन्हाेंने कहा, देश भर में यह सर्वविदित है कि उनके निरंतर प्रयास सत्ताधारी पार्टी काे लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किए गए हैं. इन परिस्थितियाें में उन्हें पद पर बने रहने का काेई अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल पद से हटा दिया जाना चाहिए.
पीएम माेदी लाेकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनके मुताबिक, काशी विश्वनाथ वाराणसी के आध्यात्मिक केंद्र में स्थित है. 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दाैरान राहुल गांधी लगातार मंदिराें का दाैरा कर रहे थे. बीजेपी ने इसे चुनावी रणनीति बताया था. इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि वह भगवान शिव के भक्त हैं और उनका सच उनके साथ है. यह बयान 30 नवंबर 2017 काे गुजरात के अमरेली में व्यापारियाें के साथ बंद कमरे में हुई बैठक में दिया गया था. उस समय साेमनाथ मंदिर के रजिस्टर काे लेकर उनके धर्म पर विवाद भी चल रहा था.