हिंजवड़ी, 29 सितंबर (आ.प्र.)
हिंजवड़ी से शिवाजीनगर मेट्राे रूट के 17 मेट्राे स्टेशन का कार्य पूरा हाेने के बाद भी उद्घाटन नहीं. काम पूरा हाे जाने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी का समय न मिलने के कारण मेट्राे का उद्घाटन लटका हुआ है. प्रधानमंत्री का समय प्राप्त करने के लिए पीएमआरडीए ने प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्राचार भी किया था.
हालांकि उद्घाटन के लिए किसे आमंत्रित करना है और उद्घाटन कब करना है, इसका फैसला राज्य सरकार करेगी. इस बीच, मेट्राे का काम समापन की ओर है और पीएमआरडीए आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि अगले 10 दिनाें में मेट्राे शुरू करने की तैयारी है, इसलिए काम पूरा हाेने के बाद भी, प्रधानमंत्री के हाथाें उद्घाटन कराने की इच्छा के कारण आईटी कर्मचारियाें काे मेट्राे यात्रा के लिए अभी भी इंतज़ार करना पड़ेगा. डाॅ. अभिजीत चाैधरी ने मंगलवार काे पत्रकाराें से बातचीत की. उस समय उन्हाेंने बताया कि अगले 10 दिनाें में हिंजवड़ी से शिवाजीनगर मार्ग पर मेट्राे सेवा शुरू कर सकते हैं, इतनी तैयारी पूरी हाे चुकी है. स्टेशन 1 से 12 और 17 से 23 की सीएमआरएस जांच पूरी हाे चुकी है. स्टेशन 13 से 16 के कुछ मामूली काम बचे हैं. अगले 10 दिनाें में लगभग सभी काम पूरे हाे जाएंगे. इसके बाद राज्य सरकार यह फैसला करेगी कि मेट्राे का उद्घाटन कब और किसके हाथाें हाेना है.