20 सालों में सेवा का नया इतिहास

फाबियानी-बुधरानी हार्ट इंस्टीट्यूट में19 हजार से अधिक एंजियोग्राफी का कीर्तिमान

    30-Sep-2026
Total Views |
 
df
 
कोरेगांव पार्क, 29 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

साधु वासवानी मिशन मेडिकल कॉम्प्लेक्स के फाबियानी एंड बुधराणी हार्ट इंस्टीट्यूट ने हृदय रोग उपचार और मरीजों की सेवा के क्षेत्र में सफलतापूर्वक 20 वर्ष पूरे किए हैं. पिछले दो दशकों में संस्थान ने अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम और मरीजकेंि द्रत दृष्टिकोण के माध्यम से हजारों मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया है. संस्थान के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में 19,000 से अधिक एंजियोग्राफी, 7,200 से अधिक एंजियोप्लास्टी तथा 5,300 से अधिक बाईपास सर्जरी और वाल्व प्रत्यारोपण सर्जरी सफलतापूर्वक की गई हैं. इस उपलब्धि के साथ संस्थान ने हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है. बीमारी से पहले बचाव पर जोर हृदय रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से संस्थान में प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी क्लिनिक भी संचालित है. यहां हृदय रोग विशेषज्ञों की सलाह के साथ ईसीजी, 2डी इको, स्ट्रेस टेस्ट, उपवास रक्त शर्करा, लिपिड प्रोफाइल, सीरम क्रिएटिनिन और सीआरपी जैसी महत्वपूर्ण जांच की सुविधाएं उपलब्ध ह्‌ैं‍. संस्थान की इस 20 वर्ष की यात्रा में डॉ. शिव गुप्ता (हृदय शल्य चिकित्सा विभाग प्रमुख), डॉ. कन्हैया जैस्वानी (इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. सिद्धार्थ गाडगे (इंटरवेंशनल एवं बाल हृदय रोग विशेषज्ञ) सहित पूरे चिकित्सा एवं सहायक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संस्थान ने भविष्य में भी अत्याधुनिक उपचार, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और समाजोन्मुख स्वास्थ्य उपक्रमों के माध्यम से मरीजों की सेवा को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया है.  
 
गरीब बच्चों के लिए मुफ्त इलाज

सामाजिक दायित्व के तहत संस्थान द्वारा मुफ्त पेडियाट्रिक हार्ट केयर प्रोग्राम चलाया जाता है. इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 18 वर्ष तक के बच्चों को हृदय संबंधी विभिन्न जांच और उपचार उपलब्ध कराए जाते हैं. कार्डियक कैथ, एएसडी, वीएसडी, पीडीए, बीपीडी और बीडीडी जैसे उपचारों के साथ-साथ आवश्यक सर्जरी भी की जाती हैं.