नीरू ढांढा ने शूटिंग में जीता ऐतिहासिक गोल्ड

ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं

    30-Sep-2026
Total Views |

Sports 
नागाेया, 29 सितंबर (वि.प्र.)
नीरू ढांढा ने शूटिंग में गाेल्ड मेडल जीत लिया है.उन्हाेंने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग एकल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया. यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का 5वां गाेल्ड और कुल 47वां मेडल है.
 
भारत अभी पदक तालिका में ग्यारहवें नंबर पर है. नीरू की यह जीत ऐतिहासिक भी है, क्याेंकि उन्हाेंने ना केवल एशियन गेम्स रिकाॅर्ड ताेड़ा बल्कि एशियाई खेलाें के इतिहास में ट्रैप शूटिंग की एकल स्पर्धा में गाेल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी हैं.
 
नीरू ढांढा काे फाइनल मुकाबले में 30 शाॅट मिले, जिनमें से उन्हाेंने 28 पर सटीक निशाना साधकर एशियन गेम्स का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया.
 
वाे एशियन गेम्स की चैंपियन बनने के साथ-साथ एशियन गेम्स में रिकाॅर्ड हाेल्डर भी बन गई हैं. 26 का स्काेर करके चीन की सुन युनगाेंग ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि 21 का स्काेर करके कुवैत की हजर अब्दुलमलिक ने ब्राॅन्ज मेडल जीता.
ट्रैप शूटिंग की बाट करें ताे उनसे पहले एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में काेई भी भारतीय महिला शूटर ट्रैप एकल स्पर्धा का गाेल्ड नहीं जीत पाई थी. नीरू ऐसा करने वाली पहली महिला एथलीट बनी हैं. नीरू ने क्वालीफिकेशन राउंड में भी टाॅप किया था. क्वालीफिकेशन राउंड में वाे कतर की शूटर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही थीं. दाेनाें का स्काेर 118 का रहा था.