टीएमसी दफ्तर में तोड़फोड़

अभिषेक बोले- बीजेपी के लोग हथियारों के साथ घुसे; राज्य में गुंडागर्दी की जा रही

    04-Sep-2026
Total Views |
 
todofod
काेलकाता, 3 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने काेलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित उनके पार्टी ऑफिस में बीजेपी के लाेगाें पर ताेड़फाेड़ का आराेप लगाया है. उन्हाेंने साेशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज जारी कर बताया कि हमलावर गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे आए थे.
 
उन्हाेंने दावा किया कि हथियाराें के साथ आए हमलावराें ने कर्मचारियाें से मारपीट की, फाेन छीने, फर्नीचर ताेड़ा, दफ्तर में सामान बिखेर दिया और इलेक्ट्राॅनिक उपकरणाें काे नुकसान पहुंचाया. टीएमसी कर्मचारियाें और वकीलाें ने पुलिस काे सूचना दी, लेकिन करीब दाे घंटे तक काेई कार्रवाई नहीं हुई. इसी ऑफिस काे लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था. काेलकाता नगर निगम ने 31 अगस्त काे पुलिस की माैजूदगी में इमारत से टीएमसी का साइनबाेर्ड हटाया था. इस दाैरान अधिकारियाें से झड़प के आराेप में अभिषेक समेत तीन टीएमसी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थीं. 13 लाेगाें काे गिरफ्तार भी किया गया था.
अभिषेक बनर्जी का दावा है कि हमले के दाैरान एयर प्यूरिफायर, प्रिंटर, टीवी और कई इलेक्ट्राॅनिक उपकरण भी वहां से ले जाए गए.
 
हमले की याेजना किसने बनाई, किसके निर्देश पर इसे अंजाम दिया और बार- बार सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई क्याें नहीं की, यह पता लगाया जाना चाहिए. उन्हाेंने कहा- अगर लाेग सुबह 4:30 बजे हथियाराें के साथ किसी राजनीतिक दल के कार्यालय में घुस सकते हैं. लाेगाें पर हमला कर सकते हैं और संपत्ति काे नुकसान पहुंचा सकते हैं.