नई दिल्ली, 3 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
सुरक्षा, व्यापार, सेमीकंड्नटर सहित भारत-बेल्जियम के बीच गुरुवार काे कई करार हुए.पीएम नरेंद्र माेदी एवं बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर की उपस्थिती में दिल्ली में ‘एमओयू’ संपन्न हुए.हैदराबाद हाउस में हुए कार्यक्रम में माेदी ने कहा - दाेनाें दाेशाें में बड़ी डील विकास काे गति देगी, ऊर्जा के क्षेत्र काे बढावा मिलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की माैजूदगी में गुरुवार काे नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भारत और बेल्जियम के बीच कई महत्वपूर्ण समझाैताें (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ. इस दाैरान पीएम माेदी ने भारत-बेल्जियम के ऐतिहासिक संबंधाें, रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ते सहयाेग के साथ-साथ माैजूदा वैश्विक परिस्थितियाें पर भी बात की.
पीएम माेदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का भारत में गर्मजाेशी से स्वागत किया. उन्हाेंने कहा कि यह उनकी भारत की पहली यात्रा है, लेकिन उनका भारत से जुड़ाव काफी पुराना है. बार्ट डी वेवर लंबे समय तक एंटवर्प के मेयर रहे हैं और उन्हाेंने वहां रह रहे बड़े भारतीय समुदाय के साथ-साथ भारत और बेल्जियम के बीच हीरा काराेबार काे लगातार समर्थन दिया है.पीएम माेदी ने कहा कि भारत और बेल्जियम के संबंधाें की जड़ें इतिहास में काफी गहरी हैं. प्रथम विश्व युद्ध के दाैरान बेल्जियम में हजाराें भारतीय सैनिकाें के साहस और बलिदान काे दाेनाें देशाें की साझा स्मृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया.
उन्हाेंने कहा कि आज लाेकतांत्रिक मूल्य, बाजार आधारित अर्थव्यवस्था और मजबूत जन-से-जन संबंध भारत और बेल्जियम काे स्वाभाविक साझेदार बनाते हैं. पीएम माेदी ने यह भी बताया कि करीब 10 साल पहले उन्हें बेल्जियम की यात्रा करने का अवसर मिला था.
उन्हाेंने कहा कि पिछले एक दशक में दाेनाें देशाें के बीच साझेदारी ने महत्वपूर्ण प्रगति की है.भारत और बेल्जियम के बीच रक्षा सहयाेग भी बातचीत का अहम मुद्दा रहा.प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने खास ताैर पर जाेरावर टैंक परियाेजना का जिक्र किया.
उन्हाेंने कहा कि दाेनाें देश इस परियाेजना पर मिलकर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र में सहयाेग का दायरा और बढ़ाने पर भी जाेर दिया गया.