रावेत में 'आमदार आपल्या दारी' पहल को अच्छा रिस्पांस

715 नागरिकों की समस्याओं पर विधायक शंकर जगताप ने की सुनवाई

    04-Sep-2026
Total Views |

ravet 
रावेत, 3 सितंबर (आ.प्र.)
नागरिकाें की समस्याओं काे जानकर उनका प्रशासन के माध्यम से शीघ्रता से निवारण करने के लिए चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंकर जगताप की पहल पर आयाेजित ‘आमदार आपल्या दारी’ (विधायक आपके द्वार) कार्यक्रम काे रावेत, किवले और मामुर्डी क्षेत्र के नागरिकाें का भारी रिस्पांस मिला. रावेत स्थित समीर लाॅन्स में आयाेजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक जगताप ने 715 नागरिकाें की समस्याओं काे व्यक्तिगत रूप से सुना और संबंधित अधिकारियाें से चर्चा की.
 
इस अवसर पर नागरिकाें की विभिन्न समस्याओं का माैके पर ही निपटारा किया गया. कार्यक्रम में स्थायी समिति अध्यक्ष अभिषेक बारणे, नगरसेवक धर्मपाल तंतरपाले, तहसीलदार जयराज देशमुख, उपायुक्त राजेश आगले, प्रदीप ठेंगल, नायब तहसीलदार रवींद्र कुलकर्णी, अन्न एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी (परिमंडल अ) डाॅ. विजयकुमार क्षीरसागर, संजय गांधी निराधार याेजना के नायब तहसीलदार रवींद्र कुलकर्णी, ‘ज’ प्रभाग क्षेत्रीय अधिकारी अश्विनी गायकवाड़, आदि उपस्थित थे. ‘विधायक आपके द्वार’ पहल के अंतर्गत विधायक शंकर जगताप ने ‘अतिक्रमण मुक्त रावेत’ का संकल्प दाेहराते हुए पैदल चलने वालाें के लिए बाधा बनने वाले फुटपाथाें के अतिक्रमण पर कार्रवाई करने काे कहा.