राजस्थानी सुथार समाज ने उत्साह के साथ मनाया कजरी तीज महोत्सव
पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजी महिलाओं ने झूला झूलकर किया नृत्य-गायन, एक- दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दीं
04-Sep-2026
Total Views |
बिबवेवाड़ी, 3 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)श्री वेिशकर्मा राजस्थानी सुथार समाज ट्रस्ट, बिबवेवाड़ी, पुणे की ओर से महिलाओं के पारंपरिक सांस्कृतिक पर्व ‘कजरी सातु तीज’ महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ और आसपास के परिसरों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में पहुंची महिलाओं ने तीज माता की वार्ता के साथ झूला झूला और नृत्य एवं गायन कर उत्सव का आनंद लिया. महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल रहा.कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में आयोजन के लाभार्थी समाजबंधुओं की ओर से महिलाओं एवं उपस्थित समाजजनों के लिए अल्पाहार और चाय-पान की विशेष व्यवस्था की गई थी. आयोजन के सफल समापन पर ट्रस्ट की ओर से सभी लाभार्थियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया. कार्यक्रम में समाज की महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही और पारंपरिक संस्कृति एवं रीति-रिवाजों को जीवंत रखने का संदेश दिया गया.