सबालेंका यूए ओपन टेनिस के तीसरे दौर में पहुंचीं

बारिश से प्रभावित मैच में पोलिना इयात्सेन्को को 6-1,6-1 के शानदार प्रदर्शन से हराया

    04-Sep-2026
Total Views |

sports 
न्यूयाॅर्क, 3 सितंबर (वि.प्र.)
पिछली दाे बार की चैंपियन एरिना सबालेंका ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आसान जीत के साथ बारिश से प्रभावित यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के तीसरे दाैर में जगह बनाई.शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका ने बुधवार रात काे पाेलिना इयात्सेन्काे काे केवल 53 मिनट में 6-1, 6-1 से हरा दिया.वह पिछले कुछ टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन यहां उन्हाेंने पाॅवर-हिटिंग का ऐसा नमूना पेश किया कि लगता है कि वह अपनी असली फाॅर्म में आ गई हैं.
 
सबालेंका ने कहा, आज मैंने जिस तरह का टेनिस खेली उससे मैं बहुत खुश हूं. मैंने अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया और इस मैच में जीत हासिल करने से मैं खुश हूं. बारिश हाेने के कारण केवल आर्थर ऐश स्टेडियम और लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में छत के नीचे ही खेल निर्बाध रूप से जारी रह सका.तीसरे दाैर में जगह बनाने वाली खिलाड़ियाें में जेसिका पेगुला भी शामिल थी, जिन्हाेंने साेफिया केनिन काे 6-3, 6-1 से हराने में केवल 56 मिनट का समय लिया. पुरुष वर्ग में आठवें वरीय बेन शेल्टन ने ह्यूबर्ट हुरकाज़ काे 6-3, 5-7, 7-6 (3), 7-5 से, जबकि सातवें वरीय दानिल मेदवेदेव ने सेबेस्टियन गाेरज़नी काे 6-3, 6-3, 7-5 से हराया. बारिश के कारण कई मैच स्थगित कर दिए गए थे और आलम यह था कि पहले दाैर के कुछ मैच भी बुधवार काे खेले गए, इनमें ऑस्ट्रेलिया के छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एलेक्स डी मिनाैर का मैच भी था जिन्हाेंने इटली के एंड्रिया गुरिएरी काे 6-2, 6-2, 6-4 से हराया.
 
पाउला बडाेसा ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि डारिया कासात्किना के खिलाफ अपने मैच की फिर से शुरुआत के लिए कैसे तैयारी करनी है, जाे मंगलवार काे तब राेक दिया गया था जब वह जीत से सिर्फ एक गेम दूर थीं. उन्हाेंने बुधवार काे 6-1, 6-4 से जीत के बाद कहा, मुझे नहीं पता था कि मैं सिर्फ दाे अंक खेलूंगी या छह.मुझे नहीं पता था कि मैं कितने अंक खेलूंगी.फ स्पेन के 19 वर्षीय खिलाड़ी राफेल जाेडर काे भी अपना पहले दाैर का मैच पूरा करने के लिए बुधवार तक इंतजार करना पड़ा, उन्हाेंने चीन के बू युनचाओकेते ने 6-2, 6-1, 6-1 से हराया.
 
पहले दाैर के मैच आखिरकार बुधवार की देर रात काे समाप्त हुए. एलेक्स मिशेलसन ने इनमें से एक मुकाबले में अपने हमवतन अमेरिकी और 16वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ब्रैंडन नाकाशीमा काे 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया. 11वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसेस टियाफाे ने जापानी क्वालीफायर रेई सकामाेटाे काे सीधे सेटाें में हराया.अर्जें टीना के मारियानाे नावाेन ने नाेवाक जाेकाेविच काे हराने के बाद माटेओ बेरेटिनी काे 3-6, 6-3, 6-4, 7-6 (4) से हराकर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा.
 
विंबलडन की उपविजेता सातवीं वरीयता प्राप्त कैराेलिना मुचाेवा ने केटी बाेल्टर काे 6-1, 6-0 से हराकर तीसरे दाैर में प्रवेश किया, जबकि 11वीं वरीयता प्राप्त मार्टा काेस्त्युक ने 2017 की यूएस ओपन चैंपियन स्लाेएन स्टीफंस काे 6-1, 7-5 से हराया.