अच्छे स्कूलों की मांग को सरकार विरोधी कैसे कहा जा सकता है : दीपके

    05-Sep-2026
Total Views |

CJP 
नासिक, 4 सितंबर (वि.प्र.)
काॅकराेच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सवाल किया है कि अच्छे स्कूलाें या उनकी स्थिति में सुधार की मांग करना कैसे सरकार विराेधी विमर्श कहा जा सकता है. उन्हाेंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हकीकत जानने के लिए सरकारी आवासीय विद्यालयाें (आश्रमशालाओं) का दाैरा करने का आग्रह किया. नासिक में प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्राें से बृहस्पतिवार काे मुलाकात के बाद उन्हाेंने मीडिया से बातचीत की.
 
दीपके ने कहा कि आदिवासी छात्राें काे मिलने वाली सुविधाओं, भाेजन और शिक्षा में असमानता पूरी तरह अस्वीकार्य है. महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्साें से आए 100 से ज़्यादा आदिवासी छात्र नासिक के ईदगाह मैदान में विराेध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं. इनमें से तीन छात्र बेहतर खाने और छात्राें की सुरक्षा समेत कई मांगाें काे लेकर भूख हड़ताल पर हैं. प्रदर्शनकारी छात्राें ने दीपके का ध्यान सरकारी आवासीय विद्यालयाें में शाैचालयाें की खराब स्थिति, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और शैक्षणिक सुविधाओं की कमी की ओर भी आकर्षित किया. दीपके ने कहा, मुख्यमंत्री काे हकीकत जानने के लिए आश्रमशालाओं का दाैरा करना चाहिए. उन्हाेंने स्कूलाें और शैक्षणिक प्रतिष्ठानाें के निजीकरण की सरकार की नीति की भी आलाेचना की और कहा कि अगर सरकार स्कूलाें का निजीकरण करना चाहती है, ताे राज्य सचिवालय का भी निजीकरण किया जाना चाहिए.
 
फडणवीस द्वारा सीजेपी काे कांग्रेस जिताओ पार्टी बताए जाने के सवाल पर उन्हाेंने कहा, भाजपा नेताओं काे पहले यह तय करना चाहिए कि सीजेपी आतंकवादियाें की बी टीम है या कांग्रेस की. अच्छे स्कूलाें की मांग करना या उनकी स्थिति में सुधार की बात करना सरकार विराेधी विमर्श कैसे हाे सकता है? दीपके ने कहा, लाेगाें ने कांग्रेस काे सत्ता से हटा दिया, क्याेंकि उसने कुछ नहीं किया. अब आप पिछले 12 वर्षाें से सत्ता में हैं.